मवाना। भाजपा के जिला मंत्री एवं मन की बात कार्यक्रम के जिला प्रभारी शिक्षाविद् सुनील पोसवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भविष्य में मेट्रो का विस्तारीकरण कर हस्तिनापुर तक पहुंचाने का अनुरोध किया। देश की प्रथम रैपिड रेल व मेट्रो के द्वितीय खंड के उद्घाटन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शताब्दी नगर मेट्रो स्टेशन पहुंचने पर सुनील पोसवाल ने अपने साथियों के साथ उनका स्वागत व अभिनंदन किया था। पोसवाल ने बताया कि उन्होंने प्रधानमंत्री से उस समय ही भविष्य में मेट्रो का विस्तारीकरण कर हस्तिनापुर तक पहुंचाने का अनुरोध भी किया।