फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: शांतिधारा के साथ सिद्धचक्र महामंडल विधान शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
श्री चंद्रप्रभु दिगंबर जैन मंदिर में मंत्रोच्चारण, अभिषेक के साथ नौ दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान
विज्ञापन

- 29 जुलाई तक चलेंगे विधान, प्रवचन और सांस्कृतिक कार्यक्रम
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। दिल्ली रोड स्थित श्री चंद्रप्रभु दिगंबर जैन मंदिर सूर्या पैलेस में मंगलवार को पंडित प्रमोद शास्त्री के सानिध्य में श्री सिद्धचक्र महामंडल विधान का शुभारंभ मंत्रोच्चारण के साथ हुआ। सुबह के समय मूलनायक भगवान चंद्रप्रभु के अभिषेक एवं भगवान आदिनाथ की शांतिधारा संपन्न हुई।
प्रथम शांतिधारा का सौभाग्य राजेश जैन परिवार को प्राप्त हुआ। ध्वजारोहण का पुण्य सौधर्म इंद्र नवीन जैन परिवार ने अर्जित किया।
नित्य नियम पूजा एवं सिद्धचक्र विधान पूजा संगीतकार दीपांकर की मधुर स्वर लहरियों के बीच हुई। आयोजन के मीडिया प्रभारी वीरेंद्र जैन ने बताया कि नौ दिवसीय महामंडल विधान 29 जुलाई तक चलेगा। विधान में शामिल सभी श्रद्धालुओं के वस्त्रों के पुण्य अर्जक सुधा जैन एवं प्रदीप जैन परिवार रहे, जबकि दुलारी जैन परिवार ने भोजन व्यवस्था का दायित्व निभाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

संध्याकालीन बेला में भगवान श्री चंद्रप्रभु की भव्य आरती, शास्त्र प्रवचन एवं धार्मिक, सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर योगेश जैन, संजय जैन, प्रवीण जैन, अमित जैन, अनुभा जैन, सीमा जैन, शालिनी जैन रहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें