फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: पिठलोकर में डिजिटल पुस्तकालय और कौशल विकास केंद्र की मांग

विज्ञापन
सरधना। पिठलोकर में डिजिटल लाईब्रेरी की मांग को लेकर केन्द्रीय राज्यमंत्री चौधरी जयंत सिंह से मि
विज्ञापन
- ट्रस्ट के प्रतिनिधिमंडल ने केंद्रीय राज्यमंत्री चौधरी जयंत सिंह से की मुलाकात
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना। ब्राइट एजुकेशनल एंड सोशल वेलफेयर ट्रस्ट के प्रतिनिधिमंडल ने कौशल विकास एवं उद्यमशीलता विभाग, केंद्रीय राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) चौधरी जयंत सिंह से मुलाकात की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने ग्राम पंचायत पिठलोकर में डिजिटल पुस्तकालय और कौशल विकास केंद्र स्थापित कराने की मांग की।
ट्रस्ट पदाधिकारियों ने बताया कि डिजिटल पुस्तकालय स्थापित होने से गांव के छात्र-छात्राओं और युवाओं को शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी और डिजिटल संसाधनों का लाभ मिल सकेगा। साथ ही कौशल विकास केंद्र से युवाओं को रोजगारपरक प्रशिक्षण प्राप्त करने के अवसर मिलेंगे। प्रतिनिधिमंडल की मांग पर राज्यमंत्री चौधरी जयंत सिंह ने जल्द समाधान का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि इस संबंध में आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर ब्राइट एजुकेशनल एंड सोशल वेलफेयर ट्रस्ट के अध्यक्ष मास्टर इस्माइल, उपाध्यक्ष इरशाद राणा पत्रकार सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे। ट्रस्ट का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों और युवाओं को शिक्षा और कौशल विकास के बेहतर अवसर उपलब्ध कराना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें