फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: एसआई पीईटी परीक्षा आज से, तैयारियां पूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
-29 जून से एक जुलाई तक जारी रहेगी परीक्षा, पुलिस अधिकारियों ने संभाली व्यवस्था
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। एसआई पीईटी परीक्षा के लिए पुलिस प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली है। रुड़की रोड स्थित छठी पीएसी वाहिनी में काउंटर खोल दिए गए। 29 जून यानी आज से शुरू होने वाली परीक्षा एक जुलाई तक कराई जाएगी। एडीजी भानु भास्कर, डीआइजी कलानिधि नैथानी और एसएसपी अविनाश पांडेय ने छठीं वाहिनी में सुरक्षा व्यवस्था देखी। रजिस्ट्रेशन काउंटर, चेंजिंग रूम, बायोमैट्रिक काउंटर, उपस्थिति काउंटर, डी-रजिस्ट्रेशन काउंटर एवं रेसिंग ट्रैक का निरीक्षण कर पीएसी कमांडेंट को परीक्षा कराने के निर्देश दिए गए है।
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की ओर से पुलिस एसआई पीईटी परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया। लिखित परीक्षा में सफल हुए अभ्यर्थियों ही उक्त परीक्षा में शामिल हो सकेंगे। शारीरिक दक्षता परीक्षा आज से प्रारंभ हो रही है। परीक्षा 29 व 30 जून और एक जुलाई 2026 को रुड़की रोड स्थित छठीं वाहिनी पीएसी में आयोजित कराई जाएगी।
विज्ञापन

रोजाना करीब दो हजार से अधिक अभ्यर्थियों को शामिल किया जाएगा। एसएसपी अविनाश पांडेय ने बताया कि गर्मी को देखते हुए सुबह चार बजे से आठ बजे शारीरिक दक्षता परीक्षा कराई जाएगी।
विज्ञापन

शारीरिक दक्षता परीक्षा में पुरुष उम्मीदवारों को 28 मिनट के भीतर 4.8 किलोमीटर की दौड़ और 16 मिनट के भीतर 2.4 किलोमीटर की दौड़ पूरी करनी होगी। एडीजी ने कहा कि सुबह तीन बजे ही पीएसी के मैदान में पुलिसकर्मी पहुंच जाएंगे। अभ्यर्थियों के पहुंचने को लेकर भी इंतजाम किए गए है। ताकि स्टेशन और बस अड्डे से अभ्यर्थी सुरक्षित पहुंच सकें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें