फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: श्याम संकीर्तन में भजनों पर झूमे श्रद्धालु, सजा भव्य दरबार

विज्ञापन
विज्ञापन
... जयपुर, अयोध्या और बुलंदशहर के प्रसिद्ध भजन गायकों ने भजनों से बांधा समां
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ।
दिल्ली रोड स्थित रामलीला मैदान में शनिवार शाम श्री श्याम केसरीनंदन सेवा समिति की ओर से भव्य श्याम संकीर्तन का आयोजन किया गया। शाम छह बजे से शुरू हुए संकीर्तन में बाबा श्याम का भव्य दरबार सजाया गया। अखंड ज्योति प्रज्वलित कर छप्पन भोग अर्पित किया गया। भजन संध्या में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और बाबा श्याम के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो गया।
विज्ञापन

संकीर्तन में जयपुर से पहुंचे प्रसिद्ध भजन गायक मुकेश बागड़ा ने बाबा श्याम के भजनों की प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं को भाव-विभोर किया। अयोध्या से आईं भजन गायिका गुनगुन दुबे ने अपनी मधुर आवाज में भजनों से समां बांधा। वहीं बुलंदशहर के लवीन गुप्ता ने भी भजनों की प्रस्तुति दी। मेरठ के सचिन ठाकुर और विकास सिंघल ने बाबा श्याम की महिमा का गुणगान करते हुए श्रद्धालुओं को भक्ति रस में सराबोर किया। आयोजन में भजन गायकों की प्रस्तुतियों पर श्रद्धालु झूमते और नृत्य करते नजर आए। आयोजक श्री श्याम केसरीनंदन सेवा समिति की ओर से श्रद्धालुओं के लिए धार्मिक आयोजन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें