फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: हाईटेंशन लाइन के तार काटने से दर्जनों घरों की बिजली गुल

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदपुर में हाइटेंशन लाइन के तार काटे, बिजली आपूर्ति ठप
विज्ञापन

विद्युत टीम को भगाया, पुलिस सुरक्षा में तार जोड़कर चालू की आपूर्ति, आरोपी पर प्राथमिकी दर्ज
घर की छत के ऊपर से जा रही थी हाइटेंशन लाइन
संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना। फरीदपुर गांव में एक ग्रामीण ने अपने मकान की छत से गुजर रही हाइटेंशन लाइन के तार काट दिए। इससे क्षेत्र में बिजली आपूर्ति ठप हो गई। एसडीओ का आरोप है कि लाइन जोड़ने पहुंचे विद्युत कर्मियों को भी आरोपी ने मौके से भगा दिया। शनिवार शाम पुलिस सुरक्षा में विद्युतकर्मियों ने लाइन जोड़कर आपूर्ति सुचारु कराई। निगम की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
फरीदपुर गांव की आबादी के बीच से हाईटेंशन विद्युत लाइन गुजर रही है। यह लाइन गांव निवासी महेश के मकान के ऊपर से भी होकर निकल रही है। आरोप है कि शुक्रवार को महेश ने हाईटेंशन लाइन के तार काट दिए। इससे गांव के दर्जनों घरों की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। ग्रामीणों की शिकायत पर ऊर्जा निगम के कर्मचारी लाइन ठीक करने पहुंचे तो आरोपी ने उन्हें काम नहीं करने दिया और मौके से भगा दिया। इसके बाद ऊर्जा निगम की ओर से आरोपी के खिलाफ थाने में तहरीर दी गई।
विज्ञापन

शनिवार को एसडीओ पुलिस सुरक्षा की मांग को लेकर थाने पहुंचे। शाम को पुलिस टीम के साथ ऊर्जा निगम के कर्मचारी गांव में पहुंचे और विद्युत लाइन जोड़ने का काम शुरू किया। लाइन जोड़ने के बाद बिजली आपूर्ति बहाल की गई।
विज्ञापन

एसडीओ देहात रोकी कुमार ने बताया कि फरीदपुर गांव में एक व्यक्ति ने हाईटेंशन लाइन के तार काट दिए थे। आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। पुलिस सुरक्षा में लाइन जुड़वाकर विद्युत आपूर्ति सुचारु करा दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें