आरवीसी सेंटर एंड कॉलेज मेरठ छावनी में चल रही भारतीय घुड़सवारी महासंघ की राष्ट्रीय घुड़सवारी प्रतियोगिता का बुधवार को समापन हो गया। आरवीसी सेंटर के कमांडेंट मेजर जनरल लक्ष्मीकांत मदरेवार और अन्य सैन्य अधिकारियों ने विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
प्री-नोविस इवेंटिंग व्यक्तिगत स्पर्धा में 61 केवेलरी के घुड़सवार लेफ्टिनेंट कर्नल अपूर्व दभाड़े ने घोड़े राउजी के साथ प्रथम स्थान पाया। मलानी ईएसए के घुड़सवार युवराज सिंह राठौर ने घोड़े विराना के साथ दूसरा, 61 केलेवरी के घुड़सवार प्रदीप ने घोड़े गौतम के साथ तीसरा और जीजीईएसए के घुड़सवार दुष्यंत नागर अपने घोड़े पोपो जैक के साथ चौथे स्थान पर रहे।
प्री-नोविस इवेंटिंग टीम स्पर्धा में घुड़सवार अपूर्व दभाड़े, प्रदीप, संदीप जे और एवी सौरभ टी की टीम ने 61 केलेवरी में प्रथम स्थान प्राप्त किया। युग शौकीण, दुष्यंत नागर, केशव नारायण व दिव्यराज सिंह राठौर की जीजीईएसए टीम ने दूसरा, मनदातार सिंह तंवर, विकास कुमार, युवराज सिंह राठौर, राणा प्रताप सिंह की टीम पीबीजी सागर तीसरे और विमल कुमार, गुरविंदर, अजय सिंह, अजीत सिंह की टीम आरवीसी सेंटर ने चौथा स्थान प्राप्त किया।
नोविस इवेंटिंग व्यक्तिगत में आरटीएस एंड डी के घुड़सवार प्रदीप कुमार ने घोड़े वरदान के साथ पहला, पीबीजी के घुड़सवार मनदीप सिंह ने दूसरा, आरवीसी के घुड़सवार रुद्र ने तीसरा और एएससी के घुड़सवार संदीप ने चौथा स्थान पाया।
नोविस इवेंटिंग टीम स्पर्धा में राणा प्रताप सिंह, रोहित कुमार, मनदीप सिंह व अवधेश की टीम पीबीजी/आरटीएसएंडडी ने पहला, रवि कुमार, के निकेश, केदारनाथ व रुद्र की टीम आरवीसी सेंटर टीम-ए ने दूसरा, प्रवीण कुमार, अवीश कुमार, प्रदीप कुमार, प्रेरणा स्वामी की टीम आरवीसी टीम-बी तीसरे और वी. दहिया, जितेंद्र, अभिषेक सिंह व संदीप की टीम एएससी ने चौथा स्थान पाया।
वन स्टार इवेंटिंग व्यक्तिगत स्पर्धा में 61 केलेवरी के घुड़सवार प्रदीप कुमार ने घोड़े गाजी के साथ पहला, 61 केलेवरी के घुड़सवार यशदीप अहलावत ने घोड़े फेरारो ने दूसरा, आरवीसी के सुनील कुमार विश्नोई ने घोड़े गजेलो के साथ तीसरा और आरवीसी के रामकुमार ने घोड़े गार्गी के साथ चौथा स्थान पाया। वन स्टार इवेंटिंग टीम स्पर्धा में आरवीसी सेंटर की टीम-सी ने पहला स्थान पाया। इस टीम में रामकुमार, सुनील कुमार विश्नोई, एसपी सिंह व लोकेंद्र शामिल रहे।
एएससी की दूसरे स्थान पर रही टीम में संदीप, जितेंद्र, पीयूष देशमुख व संदीप शामिल रहे। तीसरे स्थान पर रहने वाली पीबीजी/आरवीसी की टीम में घुड़सवार अजय, किशन सिंह, गुरविंदर सिंह व राणा प्रताप सिंह शामिल रहे। इसी तरह से चौथे स्थान पर रही एमपीएसईए की टीम में घुड़सवार हमजा आकिल, विनीत परिहार, अमन और नवीन कश्यप शामिल रहे।