फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: भैंसा-बुग्गी के विवाद में चलीं गोलियां, दो आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मेरठ। परतापुर थाना क्षेत्र के अघैड़ा गांव में भैंसा-बुग्गी को गली से निकालने को लेकर हुए विवाद के बाद मारपीट, गाली-गलौज और फायरिंग का मामला सामने आया है। आरोप है कि विवाद के बाद पांच से अधिक राउंड फायरिंग की गई। पुलिस ने मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से .32 बोर के दो खोखा कारतूस, एक बुलेट, एक चोट लगा कारतूस और एक मोबाइल फोन बरामद किया है।
पुलिस के अनुसार, अघैड़ा गांव निवासी हर्ष पुत्र संजय ने तहरीर में बताया कि रविवार शाम वह खेतों से भैंसा-बुग्गी लेकर घर लौट रहा था। गली से भैंसा-बुग्गी निकालने को लेकर उसकी शिवम और उज्ज्वल से कहासुनी हो गई। आरोप है कि रात करीब 11 बजे शिवम, उज्ज्वल और कुछ अज्ञात लोग उसके घर में घुस आए। आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए हर्ष के साथ लाठी-डंडों से मारपीट शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि इसी दौरान शिवम ने हर्ष को जान से मारने की नीयत से कई राउंड फायरिंग कर दी। हर्ष बाल-बाल बचा। तहरीर के आधार पर पुलिस ने शिवम, उज्ज्वल और अज्ञात आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास की प्राथमिकी दर्ज कर ली। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। सीओ ब्रह्मपुरी रामप्रकाश बताया कि दोनों आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश किया जहां से दोनों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें