फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीनी विवाद में चली गोली, एक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
जमीनी विवाद में चली गोली, एक घायल
विज्ञापन

गंगानगर। इंचौली थानाक्षेत्र के तोफापुर गांव में जमीनी विवाद में एक ही परिवार के लोगों के बीच गोलीबारी हो गई। हाथ में गोली लगने से एक युवक गंभीर घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालांकि, पुलिस घटना को संदिग्ध मानकर चल रही है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, तोफापुर निवासी सोनू उर्फ सिराजुद्दीन पुत्र कमालुद्दीन गांव में परिवार के साथ रहता है। वह कसेरूबक्सर में फ्लैक्स प्रिंटिंग की दुकान चलाता है। पिछले कई वर्षों से सोनू का अपने ताऊ जमालुद्दीन के साथ 50 गज जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। बृहस्पतिवार को दिन में गांव में हुई पंचायत में मामले का निपटारा हो गया था। लेकिन शाम को फिर से विवाद हो गया। सोनू के तहेरे भाई अरशद व आजम ने उसके साथ मारपीट की। आरोप है कि मारपीट के दौरान जमालुद्दीन पक्ष के लोगों ने फायरिंग की। सोनू के बाएं हाथ में गोली लगने की वजह से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे मवाना रोड स्थित सूर्या अस्पताल में भर्ती कराया गया। इंचौली थाना पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जानकारी ली। एसएचओ इंचौली ब्रिजेश कुमार ने बताया कि घायल व्यक्ति की पत्नी द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर तीन लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया गया है। इनमें महराजुद्दीन पुत्र कमालुद्दीन, अरशद व आजम पुत्र जमालुद्दीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस घटना को संदिग्ध मानते हुए जांच कर रही है। घायल को खुद की गोली लगने की भी जानकारी मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें