फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाओं पर टिप्पणी करने के विरोध पर चलाई गोली, दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
महिलाओं पर टिप्पणी करने के विरोध पर चलाई गोली, दो घायल
विज्ञापन

मेरठ। रशीदनगर में महिलाओं पर टिप्पणी करने का पड़ोसी युवक ने विरोध किया तो आरोपी ने गोली चला दी। इससे पड़ोसी तो बच गया, लेकिन वहां से गुजर रहे दो युवक घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एक आरोपी के पिता को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन

शुक्रवार रात लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के रशीदनगर स्थित मंदिर वाली गली निवासी युवक अपने तीन दोस्तों के साथ आती-जाती महिलाओं पर टिप्पणी कर रहा था। पड़ोसी युवक आमिर ने आरोपियों से इसका विरोध किया। आरोप है कि आरोपी ने साथियों के साथ मिलकर आमिर के साथ मारपीट कर दी। इसी दौरान एक आरोपी अपने घर से पिस्टल ले आया और आमिर पर गोली चला दी। इससे वह बाल-बाल बचा, लेकिन वहां से गुजर रहे जाहिद पुत्र आस मोहम्मद और चांद पुत्र रियाजुद्दीन गोली लगने से घायल हो गए। गोली चलने से गली में भगदड़ मच गई। मामले की जानकारी पर घायल युवकों के परिजन घटनास्थल पर पहुंचे और उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं घायल जाहिद के पिता अधिवक्ता हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपियों की तलाश में छापा मारा, लेकिन आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने एक आरोपी के पिता को हिरासत में ले लिया। अधिवक्ता आस मोहम्मद ने चार लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने मुकदमा कायम कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें