फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंदिशे हटीं : शॉपिंग मॉल हुए गुलजार, पिज्जा हट पहुंचे परिवार, 30 फीसदी रेस्टोरेंट में शुरू हुई डायनिंग सर्विस 

Mon, 21 Jun 2021 09:32 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

शाम ढलते ही शहर के अन्य प्रमुख बाजारों में रौनक बढ़ गई। गारमेंट्स, फुटवियर, कॉस्मेटिक्स सहित अन्य जरूरी चीजों की काफी बिक्री हुई। शनिवार और रविवार को बाजार बंद रहने के कारण भी बाजार में ग्राहकों की संख्या अधिक रही।
विज्ञापन
मेरठ में बाजारों में लौटी रौनक - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

करीब दो माह की बंदी के बाद  मेरठ शहर के होटल, मॉल और रेस्टोरेंट सोमवार को फिर से गुलजार हो गए। काफी संख्या में युवा शॉपिंग मॉल पहुंचे। फूड कोर्ट से लेकर पिज्जा हट में सुबह से शाम तक 100 प्रतिशत टेबल बुक रहीं। हालांकि 30 फीसदी रेस्टोरेंट ही अभी संचालित हुए हैं। वहीं, शाम ढलते ही शहर के अन्य प्रमुख बाजारों में रौनक बढ़ गई। गारमेंट्स, फुटवियर, कॉस्मेटिक्स सहित अन्य जरूरी चीजों की काफी बिक्री हुई। शनिवार और रविवार को बाजार बंद रहने के कारण भी बाजार में ग्राहकों की संख्या अधिक रही।
विज्ञापन


शॉप्रिक्स मॉल में कुछ शॉपिंग स्टोर अभी नहीं खुले। रिलांयस ट्रेंज और पैंटालून में कुछ लोगों ने सामान खरीदा। पिज्जा के लिए ग्राहकों की संख्या काफी अधिक रही। बिग बाजार से सहित अन्य स्टोर से सीमित लोगों ने जरूरत का सामान खरीदा।

पहला दिन होने के कारण कुछ लोग मॉल में घूमने के लिए भी पहुंचे। कुछ लोगों ने दुकानों में गारमेंट्स आदि पर छूट के बारे में जानकारी ली। मॉल में सर्वाधिक संख्या युवाओं की रही। कोई आइस्क्रीम पार्लर में तो कोई कैफे कॉफी डे में बैठे नजर आए। दोस्तों से मिलकर युवाओं ने सुख दुख को साझा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

गढ़ रोड टिम्बक्टू रेस्टोरेंट संचालक विपुल केला ने बताया कि पहलेे दिन की डायनिंग नार्मल रही है। दिल्ली रोड स्थित क्रोम होटल के संचालक गौरव नारंग ने बताया कि होटल में गेस्ट एंट्री भी शुरू हो गई है। डिनर के कई लोगों ने टेबल बुक कराईं हैं। आबूलेन स्थित चूल्हा चौका के संचालक शशि अग्रवाल ने रेस्टोरेंट खुलते ही ग्राहक आने लगे हैं।

अभी छह से सात दिन में पूरी व्यवस्था बन जाएगी।  रेस्टोरेंट एसोसिएशन के महामंत्री विपुल सिंघल ने बताया कि 70 फीसदी स्टॉफ अभी नहीं लौटा है। ज्यादातर रेस्टोरेंट एक जुलाई से डायनिंग खोलने की तैयारी कर रहे हैं। वहीं, शनिवार और रविवार की बंदी के खत्म होने का भी इंतजार किया जा रहा है।

चाट, पकौड़ी, गोल गप्पे और आइसक्रीम का लुत्फ उठाया
गर्मी के चलते लोग शाम को ही बाजारों के लिए निकले। लोगों ने चाट, पकौड़ी और गोल गप्पे सहित आइसक्रीम का लुत्फ उठाया। सदर के गारमेंट्स कारोबारी अमित बंसल ने बताया कि बाजारों में ग्राहक बढ़े हैं तो अब कारोबार में भी कुछ तेजी की उम्मीद है।

विवाह के लिए लहंगे पसंद कर फिटिंग के लिए दे रहे हैं। व्यापारी सुनील ने बताया कि पार्टी वियर ड्रेस की भी खरीद हुई है। फुटवियर व्यापारी पंकज ने बताया कि सोमवार को करीब 30 फीसदी अधिक बिक्री हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें