नजीबाबाद। ब्लॉक का पहली शूटिंग रेंज ग्राम पंचायत पर्वतपुर मखदूमपुर में स्थापित होगी। क्षेत्र पंचायत निधि से करीब 15 लाख रुपये की इस पर खर्च होंगे। ब्लॉक प्रमुख तपराज सिंह ने शूटिंग रेंज क्षेत्र पंचायत निधि से बनवाने का फैसला लिया। क्षेत्र पंचायत की बैठक में शूटिंग रेंज बनाने के प्रस्ताव पर मोहर लगी। यह पहला अवसर है कि जब जनपद की किसी क्षेत्र पंचायत ने शूटिंग रेंज बनाने की जिम्मेदारी अपने कंधों पर ली है।
विज्ञापन
प्राइमरी स्कूल के निकट बनेगा शूटिंग रेंज
गांव महावतपुर के प्राथमिक स्कूल के निकट ग्राम पंचायत की भूमि में शूटिंग रेंज बनाया जाएगा। 24 मीटर लंबी और 15 चौड़ी भूमि पर इंडोर शूटिंग रेंज बनेगा। ग्राम पंचायत ने शूटिंग रेंज निर्माण के संबंध में भूमि प्रस्ताव को सहमति दी है।
10 मीटर एयर पिस्टल निशान लगा सकेंगे युवा
शूटिंग रेंज में प्रथम चरण में 10 मीटर एयर पिस्टल निशाना साधने की सुविधा होगी। इंडोर शूटिंग रेंज में हॉल, चेंजिंग रूम, पेयजल, शौचालय आदि की सुविधाएं उपलब्ध रहेंगी।