फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: युवक को अगवा कर ले गए सलमान गैंग के शूटर, पुलिस गिरफ्तारी को दे रही दबिश

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मेरठ। लिसाड़ी गेट निवासी एक युवक का सलमान गैंग के दो शूटर ने अपहरण कर लिया। उसकी पिटाई भी की गई। फिर सड़क पर फेंककर भाग गए। गंभीर हालत में युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

लिसाड़ी गेट गली नंबर निवासी नफीस ने बताया कि उसके भाई फरमान का पत्नी सना से विवाद चल रहा है। सना के रिश्तेदार मेहराज उर्फ कालिया और साहिबे आलम शातिर सलमान गैंग के शूटर हैं। आरोप है कि सोमवार रात सना के कहने पर मेहराज और साहिबे आलम ने नफीस को बातचीत के लिए बुलाया। वह लक्खीपुरा गली नंबर-21 पहुंचा। यहां कालिया और साहिबे आलम ने अपने साथियों संग मिलकर उसे जबरन अपने साथ ले गए। उससे गाली गलौज की। विरोध करने पर आरोपियों ने उसको बंधक बनाकर पीटा। नफीस का प्यारे लाल जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले ने बताया कि लिसाड़ी गेट पुलिस को इस मामले में जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए हुए है।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें