फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दसवीं के छात्र को घर से बुलाया और मार दी पेट में गोली

विज्ञापन
गोली लगने से घायल छात्र विक्रांत। - फोटो : LAWARD
विज्ञापन
दौराला। दौराला थाने के सामने वार्ड छह समौली रोड पर बाइक सवार दसवीं के छात्र पर कुछ युवकों ने तमंचे से फायरिंग कीं। जिसमें एक गोली छात्र के पेट में जा लगी। आसपास के लोगों को देख आरोपी भाग गए। परिजनों ने छात्र को मेरठ स्थित अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस मामले की जांच में लगी है।
विज्ञापन

मटौर गांव निवासी 17 वर्षीय विक्रांत पुत्र राजेंद्र मोदीपुरम स्थित एक इंटर कॉलेज में कक्षा 10 का छात्र है। रविवार शाम साढ़े तीन बजे वह परिजनों के संग घर पर था। चचेरे भाई ने बताया कि इसी दौरान उसका दोस्त घर आया। वह दोस्त के साथ बाइक पर चला गया। समौली मार्ग पर एक ईंट के भट्ठे के पास दोस्त ने बाइक रुकवाई और खेतों के रास्ते भाग निकला। इस बीच वहां पहुंचे कुछ युवकों ने उस पर तमंचे से फायरिंग शुरू कर दी। विक्रांत जान बचाने को वहां से भागा। इस बीच एक गोली विक्रांत के पेट में लग गई। घायल विक्रांत ने शोर मचाया। आसपास के लोगों को आता देख आरोपी भाग गए। परिजनों ने छात्र को मेरठ स्थित अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं पुलिस को मामले की जानकारी दी गई। पुलिस ने घटनास्थल के आसपास आरोपियों की तलाश की। परिजनों ने तीन नामजद व तीन अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है। सीओ जितेंद्र सरगम के मुताबिक मामले की जांच की जा रही है। आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें