फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: कुख्यात बदमाश ने क्राइम ब्रांच प्रभारी को मारी गोली, आरोपी पर 50 हजार का इनाम

Sat, 18 Aug 2018 08:01 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
अस्पताल में घायल अधिकारी और लाल घेरे में इनामी बदमाश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

दिल्ली में 50 हजारी शाहनवाज उर्फ टुंडा और मेरठ की क्राइम ब्रांच के बीच मुठभेड़ हो गई। जिसमें बदमाश ने पुलिस टीम पर गोलियां बरसा दीं। बदमाश की एक गोली क्राइम ब्रांच के प्रभारी जयवीर सिंह के पैर में जा लगी। जिसके बाद उनकी टीम पीछे हटी और बदमाश फरार हो गया। यह घटना शुक्रवार देर रात की है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार श्यामनगर लिसाड़ी गेट निवासी शाहनवाज उर्फ टुंडा पुत्र अब्दुल कलाम उर्फ मोहम्मद सलाम पर मेरठ के अलग-अलग थानों में करीब दो दर्जन मुकदमे पंजीकृत हैं। टुंडा लूट के दौरान फायरिंग करता है। आईजी मेरठ रेंज रामकुमार ने टुंडा पर 50 हजार का इनाम किया हुआ है। मुखबिर की सूचना पर मेरठ क्राइम ब्रांच के प्रभारी जयवीर सिंह टीम के साथ दिल्ली के तीमारपुर थाना क्षेत्र में पहुंचे थे, जहां एक अधिवक्ता के घर के पास टुंडा एक झुग्गी झोपड़ी में छुपा हुआ था। 

क्राइम ब्रांच की टीम को देखते ही टुंडा ने ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं। इससे पहले टीम संभलती कि टुंडा की एक गोली प्रभारी जयवीर सिंह के पैर में लगी। टीम के सदस्य जयवीर सिंह को संभालने में लगे तो टुंडा साथियों के साथ फरार हो गया। मुठभेड़ की सूचना पर दिल्ली स्पेशल टीम के प्रभारी शिवकुमार, आदेश यादव, अनिल चड्डा, अनिल ढाका के साथ मौके पर पहुंचे। लेकिन काफी तलाश के बाद भी इनामी टुंडा का पता नहीं लगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

इंदिरापुरम इंस्पेक्टर ने कराया भर्ती
क्राइम ब्रांच प्रभारी को गोली लगने की खबर मिलने पर इंस्पेक्टर इंदिरापुरम सचिन मलिक घटनास्थल पर पहुंचे और जयवीर को गाजियाबाद स्थित मैक्स हॉस्पिटल में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने बताया है कि पैर का ऑपरेशन कर गोली निकाल दी गई है। वहीं, मेरठ से एसपी सिटी रणविजय सिंह व एएसपी कैंट सतपाल सिंह भी गाजियाबाद पहुंचे।

तीमारपुर थाने में कराया केस 
एएसपी कैंट सतपाल सिंह ने बताया कि इनामी टुंडा एक अधिवक्ता की संरक्षण में था। अधिवक्ता ने ही उसे झुग्गी झोपड़ी में ठहराया हुआ था। अधिवक्ता और टुंडा के खिलाफ तीमारपुर थाने में केस दर्ज कराया गया है। दिल्ली पुलिस भी आरोपी टुंडा पर इनाम करा सकती है। क्योंकि टुंडा शातिर अपराधी है। दिल्ली में भी कई घटनाएं कर चुका है। लेकिन कभी सामने नहीं आया।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें