- पारे पैंथर्स ने एक लाख रुपये में अपनी स्कावायड में शामिल किया
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। आईआईएमटी विश्वविद्यालय में बैचलर ऑफ फिजिकल एजुकेशन के छात्र शोहराब पठान अरुणाचल प्रीमियर लीग (क्रिकेट) में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। युवा क्रिकेटर शोहराब पठान को पारे पैंथर्स टीम ने एक लाख रुपये में अपनी स्कावायड में शामिल किया है। शोहराब पठान बतौर ऑलराउंडर पारे पैंथर्स की ओर से खेलेंगे।
आईआईएमटी विश्वविद्यालय में बीपीएड के छात्र शोहराब पठान बुढ़ाना के गांव हसनपुर कलां निवासी हैं। किसान परिवार से ताल्लुक रखने वाले शोहराब पठान तेज गेंदबाजी के साथ बेहतरीन बल्लेबाजी भी करते हैं। शोहराब पठान की प्रतिभा को पहचानते हुए पारे पैंथर्स की टीम ने उन्हें अरुणाचल प्रीमियर लीग के लिए बतौर ऑलराउंडर अपनी स्कावायड में शामिल किया है। आईआईएमटी विश्वविद्यालय के कुलाधिपति योगेश मोहन गुप्ता, प्रति कुलाधिपति डॉ. मयंक अग्रवाल, कुलपति डॉ. दीपा शर्मा ने शोहराब पठान को चयन पर बधाई दी। एक सितंबर से शुरू हुई अरुणाचल प्रीमियर लीग में आठ टीमें भाग ले रही हैं। पारे पैंथर्स का पहला मुकाबला छह सितंबर को होगा। लीग का लाइव प्रसारण फैनकोड एप्लिकेशन पर किया जाएगा।