फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश से रास्ते पर कीचड़ और जलभराव, ग्रामीण परेशान

विज्ञापन
दौराला- वलीदपुर गांव में रास्ते पर कीचड़ व जलभराव। स्रोत : ग्रामीण
विज्ञापन
दौराला। वलीदपुर गांव में श्मशान को जाने वाले रास्ते पर पिछले तीन दिन में हुई बारिश के कारण जलभराव व कीचड़ फैल गया है। ग्रामीणों को इस मार्ग से होकर गुजरने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। रविवार को गांव में एक ग्रामीण की मौत होने के बाद ग्रामीणों को कीचड़ भरे रास्ते से अंतिम यात्रा निकालनी पड़ी। इस कारण ग्रामीणों में रोष है।
विज्ञापन

ग्रामीणों के मुताबिक, वर्षों से यह रास्ता खराब है। वह लगातार जनप्रतिनिधियों से रास्ता बनवाने की गुहार लगा रहे हैं। परंतु, इसके बाद भी उनकी कोई सुनवाई नहीं हो रही। रास्ता बनवाए जाने, श्मशान में शेड बनवाए जाने के लिए वह ब्लॉक स्तर पर भी प्रार्थना पत्र दे चुके हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। बताया कि अब बारिश में हालात और ज्यादा खराब हो गए हैं। मार्ग पर कीचड़ भरा हुआ है और जगह-जगह जलभराव हो रहा है। रात के समय में दोपहिया वाहन चालक फिसलकर चोटिल हो रहे हैं। उन्होंने जल्द रास्ता बनवाए जाने की मांग की। प्रधान राखी कुलदीप का कहना है कि कई बार मार्ग बनवाए जाने के लिए अधिकारियों से गुहार लगा चुके हैं, लेकिन मार्ग का प्रस्ताव पास नहीं किया जाता। जल्द ही वह जिलाधिकारी से मिलकर मार्ग बनवाने की मांग करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें