फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शीतलहर से छूटी कंपकंपी, तीन दिन रहेगा असर

विज्ञापन
आकाश में अठखेलियां करते पक्षी।
विज्ञापन
शीतलहर से छूटी कंपकंपी, तीन दिन रहेगा असर
विज्ञापन

मोदीपुरम। दो दिन हुई बारिश के बाद बृहस्पतिवार को बूंदाबांदी से राहत मिली। सुबह बादल छाए रहे। शीतलहर चलने से दोपहर में निकली धूप का असर ज्यादा नहीं दिखाई दिया। इससे दिन का तापमान गिर गया। मौसम वैज्ञानिकों ने 13 व 14 जनवरी को फिर से बारिश की संभावना जताई है।
पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से दो दिन हुई बारिश से तापमान में गिरावट आने के साथ कड़ाके की ठंड दोबारा लौट आई। बृहस्पतिवार को दिन में चटख धूप में भी तेज हवा के चलते मौसम सर्द बना रहा। मौसम वैज्ञानिक का मानना है कि पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी के चलते 13 जनवरी तक सर्द हवा चलने से ठंड बढ़ेगी और रात के तापमान में भी गिरावट आएगी। सुबह हल्का कोहरा और शाम को शीतलहर से ठंड में इजाफा होगा। 13 व 14 जनवरी को फिर से बारिश होने के आसार है। मौसम कार्यालय पर दिन का अधिकतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 9.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आर्द्रता अधिकतम 92 व न्यूनतम 67 प्रतिशत दर्ज की गई। हवा 6 से 8 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से चली। बुधवार के मुकाबले दिन के तापमान में .5 व रात के तापमान में 3.4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई ।
विज्ञापन

तेज हवा से एक्यूआई स्तर से राहत
बारिश के बाद तेज हवा चलने से महानगर के लोगों को वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) से राहत मिली है। बृहस्पतिवार को मेरठ का एक्यूआई स्तर 125 दर्ज किया गया।
विज्ञापन

दिख सकता है कोहरा
तीन दिन तक मौसम साफ रहेगा, सुबह हल्का कोहरा दिख सकता है। शीतलहर से दिन का पारा स्थिर रहेगा और रात का कम होगा। रात में पाला पड़ने के आसार है। नया पश्चिमी विक्षोभ के बनने से 13-14 जनवरी को फिर पश्चिमी यूपी में बारिश होने की संभावना है। -डॉ. एन सुभाष, मौसम वैज्ञानिक आईआईएफएसआर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें