फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: शिवांक और अभिषेक पाल सबसे तेज दौड़े

विज्ञापन
दौराला- दो दिवसीय क्रीड़ा प्रतियोगिता के समापन पर विजेता ​खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। स्रो
विज्ञापन
दौराला। रुहासा गांव में रविवार को आंबेडकर-कलाम शिक्षा एवं न्याय समिति के तत्वावधान में सद्भावना दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में 70 बच्चों ने प्रतिभाग किया। जूनियर वर्ग में शिवांक और सीनियर वर्ग में अभिषेक पाल सबसे तेज दौड़े।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रशांत मोतला, प्रधान जरीफ ने फीता काटकर किया। उन्होंने बच्चों को खेलों में प्रतिभाग करने के लिए प्रेरित किया। आयोजक एडवोकेट कपिल जाटव ने बताया कि जूनियर वर्ग में 40 और सीनियर वर्ग में 30 बच्चों ने प्रतिभाग किया। जूनियर वर्ग की 1000 मीटर दौड़ में शिवांक जाटव ने प्रथम, मुत्तलिब ने द्वितीय, सनी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सीनियर वर्ग की दो हजार मीटर दौड़ में अभिषेक पाल ने प्रथम, अंशुल पाल ने द्वितीय, शिवम जाटव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में पहुंचे सरधना विधायक अतुल प्रधान ने विजेताओं को प्रमाणपत्र व ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। इस दौरान सहबा, सैफ, बॉबी, शरीफ, शारिक, दीन मोहम्मद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें