फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: शिविर में 225 लोगों की आंखों की जांच

विज्ञापन
अमरगढ (नंगला गोसाई) में आयोजित निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का उद्घाटन करते हुए। (स्त्रोत आयोजक
विज्ञापन
मवाना। सपा प्रदेश सचिव निर्मित यादव द्वारा गांव अमरगढ़ (नंगला गोसाई) में अपने पिता स्वर्गीय डॉ. धर्मवीर सिंह यादव की स्मृति में आयोजित निशुल्क नेत्र जांच एवं मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर का आयोजन किया गया। उद्घाटन डॉ. धर्मवीर सिंह यादव की धर्मपत्नी शकुंतला देवी ने किया। शिविर में आई केयर हॉस्पिटल नोएडा की विशेषज्ञ टीम ने अपनी सेवाएं प्रदान की। शिविर सुबह 10 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक चला। इसमें 225 लोगों की आंखों की जांच की गई। 50 लोगों में मोतियाबिंद की पुष्टि हुई। इनमें से 20 मरीजों को ऑपरेशन के लिए भेजा गया। उनके लौटने के पश्चात अगले चरण में शेष 30 मरीजों को भेजा जाएगा। इस दौरान निशुल्क दवाइयां और चश्मे भी वितरित किए गए। शिविर में शिक्षा सुधार एवं सामाजिक उत्थान ट्रस्ट तोफापुर की भी भूमिका रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें