फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: उज्ज्वल भविष्य की कामना लेकर यात्रा पर निकले शिवम और आर्यन

विज्ञापन
उज्ज्वल भविष्य का संकल्प लेकर हरिद्वार से जल लेकर आते  नन्हे भाई शिवम और आर्यन। (मवाना)
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मवाना (मेरठ)। गंगनहर पटरी पर उस समय अद्भुत श्रद्धा और भक्ति का नजारा देखने को मिला, जब दो नन्हें शिवभक्त कंधों पर पवित्र गंगाजल उठाकर पूरे उत्साह के साथ आगे बढ़ते नजर आए। किला परीक्षितगढ़ क्षेत्र के गांव अमरसिंहपुर निवासी 10 वर्षीय शिवम और 11 वर्षीय आर्यन अपने पिता मनु और सुमित के साथ हरिद्वार से कांवड़ लेकर लौट रहे हैं। इतनी छोटी उम्र में बच्चों का यह कठिन संकल्प, अटूट आस्था और राष्ट्रप्रेम देखकर कांवड़ मार्ग से गुजरने वाला हर श्रद्धालु और राहगीर अभिभूत हो गया।
मवाना गंगनहर पटरी पर नन्हें कांवड़ियों से बातचीत करने पर उनके विचारों और भक्ति भाव ने सभी का दिल जीत लिया। कांवड़ लाने के उद्देश्य के बारे में पूछने पर दोनों भाइयों ने बड़ी सादगी और परिपक्वता के साथ बताया कि वह यह पवित्र गंगाजल किसी निजी स्वार्थ के लिए नहीं, बल्कि देश में सुख, शांति और समृद्धि की मंगलकामना के लिए ला रहे हैं।
विज्ञापन

साथ ही नन्हें भाइयों ने अपने भविष्य को लेकर एक प्रेरणादायक संदेश भी दिया। उन्होंने कहा कि वह भगवान भोलेनाथ से यही प्रार्थना करते हैं कि वे दोनों खूब पढ़-लिखकर काबिल इन्सान बनें और अपनी शिक्षा और कार्यों से देश की सेवा कर नाम रोशन कर सकें। हरिद्वार से शुरू हुई यह पैदल यात्रा न केवल धार्मिक आस्था का अनुपम उदाहरण है, बल्कि यह भी दर्शाती है कि नई पीढ़ी में सनातन संस्कारों, शिक्षा और राष्ट्र के प्रति समर्पण की भावना कितनी गहरी है।
विज्ञापन

सैकड़ों किलोमीटर की कठिन दूरी तय करने के बाद भी बच्चों के चेहरों पर थकान के बजाय एक अलग ही तेज और मुस्कान दिखाई दे रही थी। बच्चों के साथ चल रहे पिता मनु व चाचा सुमित भी अपने बेटों के इस जज्बे पर गर्व महसूस कर रहे हैं।

उज्ज्वल भविष्य का संकल्प लेकर हरिद्वार से जल लेकर आते  नन्हे भाई शिवम और आर्यन। (मवाना)

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें