मेरठ के भावनपुर क्षेत्र में 11 सितंबर को हुई शिवा की हत्या के मामले में 25 हजार का इनामी बदमाश कपिल निवासी लालपुर अभी भी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ा है। इस प्रकरण में अन्य चार आरोपियों को पुलिस ने जेल में भेज दिया था।
इंचौली थाना क्षेत्र के नवीपुर निवासी शिवा 16 वर्ष पुत्र रणवीर सिंह कि भावनपुर क्षेत्र में 11 सितंबर 2017 को अपहरण के बाद हत्या कर दी गई थी। 50 लाख रुपये की फिरौती न देने पर हत्या की गई थी। छात्र के परिजनों ने सोमवार को एसएसपी से गुहार लगाकर फरार आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की है। आरोपी पक्ष ने धमकी देकर गवाह भी तोड़ दिए।
विज्ञापन
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें