फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: डबल मर्डर से संबंधित<bha>--</bha>दो दिन पूर्व ही नोएडा गया था फिटकरी से शीशपाल

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा में फिटकरी और अब्दुल्लापुर के दो युवकों की हत्या का मामला
विज्ञापन

- फोटो भी

गंगानगर। फिटकरी गांव निवासी शीशपाल की हत्या नोएडा में कर दी गई। परिजनों के अनुसार वह दो दिन पहले गांव से नोएडा में काम करने गया था। उसने अगले सप्ताह घर आने के बात कही थी।
विज्ञापन

परिजनों के अनुसार, पिता दौलतराम गांव में मजदूरी करते हैं। शीशपाल चार भाई-बहनों में दूसरे नंबर का था। इसके चलते परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक न होने के चलते उसने जल्द कमाना शुरू कर दिया था। पहले वह गांव में मजदूरी करता था। कुछ दिन पहले वह नोएडा निवासी ठेकेदार योगेश के संपर्क में आया। जिसके बाद उसने ज्यादा कमाने के लिए नोएडा में काम करने की ठानी। बीते छह मई को ही वह काम के लिए नोएडा चला गया। उसने बृहस्पतिवार दोपहर में घर पर बात की थी और एक सप्ताह बाद घर आने को कहा था। परिजनों के अनुसार पुलिस द्वारा घटना की जानकारी दी गई। वहीं, इंचौली पुलिस ने भी उनसे संपर्क किया। पिता ने भी जयभीम नगर निवासी अभिषेक पर हत्या का आराेप लगाया गया है। परिजनों के अनुसार पुलिस को कमरे से फावड़ा और सरिया मिला है। परिजनों ने कार्रवाई की मांग की है। उधर, अब्दुलापुर के नई बस्ती में इंद्र उर्फ धर्मेंद्र की हत्या की जानकारी मिलते ही परिवार में मातम छा गया। उसकी पत्नी रीमा और चारों बच्चों का रोकर बुरा हाल हो गया है। सूचना मिलने पर परिवार व गांव के कई लोग ग्रेटर नोएडा रवाना हो गए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें