फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्लोगन प्रतियोगिता में शीतल ने किया प्रथम स्थान प्राप्त

विज्ञापन
विज्ञापन
मोदीपुरम। शहीद मंगल पांडे राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में मंगलवार को एंटी-रैगिंग सेल के तत्वावधान में स्लोगन प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का आयोजन सेल की सह-प्रभारी डॉ. रूबी के नेतृत्व में किया गया। प्रतियोगिता में छात्राओं ने रैगिंग विरोधी स्लोगन बनाकर संदेश दिया कि रैगिंग किसी भी शारीरिक और मानसिक रूप में स्वीकार्य नहीं है। प्राचार्या प्रो. डॉ. अंजू सिंह ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि सभी छात्राओं को अनुशासन में रहना चाहिए और मानवीय आचरण का पालन करते हुए सभी को सम्मान, सहयोग देना चाहिए। बताया कि शोषण एक निंदनीय अपराध है। हिंदी विभाग से डॉ. स्वर्णलता कदम निर्णायक की भूमिका में रहीं। उन्होंने छात्राओं को रचनात्मक गतिविधियों में प्रतिभाग करने के लिये प्रेरित किया। प्रतियोगिता में शीतल ने प्रथम, असमी ने द्वितीय, सोनिका वर्मा, तनु रानी, समीक्षा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वर्णिका को सांत्वना पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें