फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: पांच दिसंबर को होगी शौर्य रन

विज्ञापन
विज्ञापन
-पश्चिमी यूपी सब एरिया द्वारा किया जा रहा आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। पश्चिमी यूपी सब एरिया मेरठ छावनी द्वारा स्टेशन यूनिट्स और स्कूली बच्चों में फिटनेस को बढ़ावा देने के लिए शौर्य रन 1.0 का आयोजन पांच दिसंबर को किया जाएगा। इसमें पांच से 18 आयु वर्ग के छात्र-छात्राएं शामिल होंगे।
विज्ञापन

इस शौर्य रन के लिए एक नवंबर से पंजीकरण शुरू हुए थे। छावनी स्थित कुलवंत सिंह स्टेडियम में मुख्य कार्यक्रम होगा। सैन्य अधिकारियों का कहना है कि शौर्य रन 1.0 एक महत्वपूर्ण पहल है, जो युवा प्रतिभागियों में शारीरिक फिटनेस, मानसिक स्वास्थ्य और सामुदायिक भावना को प्रोत्साहित करती है। यह आयोजन छात्रों को जीवन में जल्दी स्वस्थ आदतें अपनाने, आत्मविश्वास बढ़ाने, दृढ़ता और टीमवर्क के महत्व को समझने के लिए प्रेरित करता है। इस शौर्य रन के जरिए विभिन्न स्कूलों के प्रतिभागियों को एक साथ लाकर यह रन एक सुरक्षित और प्रेरणादायक वातावरण में एकता, अनुशासन और सकारात्मक प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा देना है, जिससे वे भविष्य में जिम्मेदार, ऊर्जावान और दृढ़ नागरिक बन सकें। वरिष्ठ सैन्य अधिकारी भी शौर्य रन के कार्यक्रम भाग लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें