फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: शास्त्री हाउस बना ओवरऑल चैंपियन

विज्ञापन
विज्ञापन
सेंट मेरीज एकेडमी में खेल दिवस का आयोजन, युवराज और अवनि बने सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी
विज्ञापन

अंतर-सदनीय मार्च पास्ट में गांधी हाउस ने मारी बाजी
भारतीय सेना के बैंड डिस्प्ले ने बांधा समां
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। सेंट मेरीज एकेडमी में आयोजित 67वें वार्षिक खेल दिवस पर आयोजित प्रतियोगिताओं में शास्त्री हाउस 194 अंक हासिल करके ओवरऑल चैंपियन बना और ट्रॉफी अपने नाम की। नेहरू हाउस और टैगोर हाउस 166-166 अंकों के साथ संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर रहे। गांधी हाउस ने 154 अंक प्राप्त कर तीसरा स्थान हासिल किया।
अंतर-सदनीय मार्च पास्ट प्रतियोगिता में गांधी हाउस विजेता बना। प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए युवराज चिकारा को सर्वश्रेष्ठ पुरुष और अवनि गुप्ता को सर्वश्रेष्ठ महिला खिलाड़ी के पुरस्कार से सम्मानित किया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि जेओसी हेडक्वार्टर पश्चिम यूपी सब एरिया मेजर जनरल सुमित राणा और उनकी पत्नी रेनू राणा के स्वागत के साथ हुआ। कक्षा नौवीं और 11वीं के विद्यार्थियों ने स्वागत नृत्य प्रस्तुत किया। इसके बाद मुख्य अतिथि ने ओलंपिक ध्वज फहराया और विद्यालय के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी ने खेल मशाल प्रज्वलित की।
विज्ञापन

चारों सदनों के विद्यार्थियों ने अनुशासित मार्च पास्ट किया और खेल भावना के साथ प्रतियोगिताओं में भाग लेने की शपथ ली। विद्यार्थियों ने आकर्षक ड्रिल डांस प्रस्तुत किया।
विज्ञापन

खेल दिवस पर विभिन्न आयु वर्गों में 100 मीटर दौड़, बाधा दौड़, 4×100 मीटर रिले रेस, हाई जंप, लॉन्ग जंप, भाला फेंक, 400 मीटर दौड़ और साइकिल रेस आयोजित की गईं। प्राथमिक वर्ग के विद्यार्थियों के लिए मनोरंजक दौड़ प्रतियोगिताएं भी हुईं। भारतीय सेना के जवानों की ओर से प्रस्तुत बैंड डिस्प्ले समारोह का विशेष आकर्षण रहा। समापन अवसर पर प्रतियोगिताओं के परिणाम घोषित किए गए। शास्त्री हाउस को ओवरऑल चैंपियन ट्रॉफी प्रदान की गई। मुख्य अतिथि ने विजेता सदन को बधाई देते हुए सभी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। प्रधानाचार्य रेवरन ब्रदर आनंद, खेल विभाग के प्रमुख मनोज कुमार, ललित टाइगर, अंजू और सोनिया शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें