फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉ कॉलेज की छात्रा बोली- 'न हिंदू-मुस्लिम, न राजनीति, मेरे साथ सिर्फ बदसलूकी', यह है पूरा मामला     

Sat, 06 Apr 2019 12:49 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
छात्रा का वायरल वीडियो, शशि थरूर का ट्वीट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मेरठ के एक लॉ कॉलेज की छात्रा ने आगरा टूर पर जाने के दौरान बस में एक सहपाठी द्वारा बदसलूकी करने के मामले को ट्वीट किया तो मामला हिंदू-मुस्लिम और मॉब लिंचिंग पर पहुंच गया। कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी मामले में री-ट्वीट किया कि अगर यह नया भारत है तो मुझे हमारा पुराना भारत वापस चाहिए।

विज्ञापन


वहीं, शुक्रवार को छात्रा ने स्पष्ट किया कि यह बदसलूकी की घटना है, जिस पर वह इंसाफ चाहती है। न हिंदू-मुस्लिम की कोई बात हुई, न ही किसी सियासी पार्टी का नाम लिया गया। वहीं शशि थरुर के ट्वीट के बाद इस मामले ने राजनीतिक रंग ले लिया।

छात्रा ने बताया कि दो अप्रैल की सुबह 6:30 बजे बस आगरा के लिए रवाना हुई। उसमें 55 छात्र-छात्राएं थे। सभी डांस कर रहे थे। आरोप है कि एक छात्र शराब पी रहा था। कुछ देर बाद वह उसके पास आया और साथ डांस करने की जिद करने लगा। उसने बस में पड़ा भाजपा का पटका उठाकर गले में डालकर छात्रा से डांस करने को कहा। यह पटका कहां से आया, सवाल पर छात्रा बोली कि बस शायद किसी चुनावी रैली में गई थी। उसी का सामान बस में पड़ा था।

विज्ञापन

छात्र ने भाजपा का नाम लेकर कोई टिप्पणी तो नहीं की, सवाल पर छात्रा ने बताया कि छात्र ने शराब पीकर उससे बदसलूकी की। उसने किसी पार्टी का नाम नहीं लिया। यह छेड़खानी का मामला है। इसे कोई राजनीतिक रंग न दें। जो छात्र-छात्राएं उसका साथ दे रहे हैं, वे भी हिंदू ही हैं। वह इस कॉलेज में करीब आठ माह से पढ़ रही है। उसके साथ कभी हिंदू-मुस्लिम या किसी पार्टी को लेकर कोई बात नहीं हुई। उसे सिर्फ एक छात्र से शिकायत है। छेड़खानी की उसे सजा मिलनी चाहिए। 

कोई शिकायत नहीं मिली
पुलिस को इस मामले में कोई शिकायत नहीं मिली है। ऐसे में किसी भी तरह की कार्रवाई का कोई मतलब नहीं है।  -नितिन तिवारी, एसएसपी 

यह है पूरा प्रकरण 
मेरठ के इस लॉ कॉलेज के 55 छात्र-छात्राएं दो अप्रैल को बस से आगरा टूर पर गए थे। तीन अप्रैल को टूर से लौटी लॉ की एक छात्रा ने अपने ट्वीटर अकाउंट से ट्वीट किया। उसमें लिखा गया कि पिछले दिन मैं कॉलेज के टूर पर आगरा गई थी। जिसमें 55 स्टूडेंट्स में अकेली मैं मुस्लिम थी। छात्रा ने इस ट्वीट में शराब के नशे में धुत छात्रों द्वारा उसके साथ छेड़खानी किए जाने की बात लिखी। जिसके बाद इस पर हिंदू-मुस्लिम को लेकर हजारों कमेंट्स आने लगे।

चार अप्रैल की दोपहर छात्रा ने इसकी शिकायत कॉलेज प्रबंधन से की तो प्रबंधन ने दो छात्रों को निष्कासित करते हुए उनसे अभिभावकों को साथ लाकर स्पष्टीकरण देने का नोटिस जारी कर दिया। मामले में कॉलेज की वुमन सेल द्वारा जांच बैठा दी गई।

पूर्व में मिस फ्रेशर भी रह चुकी है छात्रा - फोटो : अमर उजाला
साथी छात्र-छात्राओं ने भी जारी किया वीडियो    
टूर पर गए 55 छात्र-छात्राओं में 22 के करीब छात्राएं थीं। 25 से ज्यादा छात्र-छात्राओं के बयान वुमन सेल कमेटी ने दर्ज कर लिए हैं। इनमें से कई छात्र-छात्राओं ने छात्रा के ट्वीट पर कई वीडियो अपलोड की हैं। एक वीडियो में यह छात्रा भी सहपाठियों के साथ डांस करती नजर आ रही है। वह काफी खुश दिख रही है। एक छात्रा ने तो इस वीडियो को डालकर यह तक लिखा है कि झूठ की भी हद होती है। ऐसा नहीं करना चाहिए।

कॉलेज के छात्र-छात्राओं का कहना है कि बस में सभी मस्ती कर रहे थे। ऐसी कोई घटना उनके सामने नहीं हुई। छात्र-छात्राओं ने कहा कि बस में 55 छात्र-छात्राओं की भीड़ में कोई ऐसा करेगा और छात्रों से लेकर शिक्षक तक चुप बैठे रहेंगे, ऐसा हो सकता है क्या। छात्र-छात्राओं ने कहा कि पूरे मामले की गहनता से जांच कराई जाए। 

कई मुस्लिम लड़के भी थे
25 से ज्यादा छात्र-छात्राओं ने कहा कि सुबह साढ़े छह बजे गाड़ी निकली। किसी ने शराब नहीं पी थी। अगर ऐसा हुआ था तो फिर तीन अप्रैल को कॉलेज में शिकायत क्यों नहीं की। पहले ट्वीट किया और चार अप्रैल को कॉलेज में शिकायत की। छात्रों का कहना है कि टूर में कई मुस्लिम लड़के भी थे। उनके भी बयान ले सकते हैैं। 
विज्ञापन

मिस फ्रेशर रह चुकी है छात्रा 
जिस छात्रा ने बदसलूकी का आरोप लगाया है, वह कॉलेज की मिस फ्रेशर रह चुकी है। उसके मिस फ्रेशर बनने के बाद सहपाठियों ने साथ में फोटो खिंचाए थे। आरोपी छात्र साथ में खड़ा है। एक छात्रा ने अपने ट्वीटर अकाउंट पर इस फोटो को शेयर करते हुए लिखा है कि सब अच्छे दोस्त रहे हैं। शुक्रवार को छात्रा ने छात्र की गलती नहीं बताई। ऐसे में छात्रों का कहना है कि कल तक एक और आरोपी छात्र का भी नाम था, आज वह सिर्फ अंकुर का ही नाम क्यों ले रही है।  

दोनों छात्रों को निष्कासित कर मांगा है जवाब
छात्रा ने दो छात्रों के खिलाफ छेड़खानी की शिकायत की। दोनों को निष्कासित करते हुए स्पष्टीकरण मांगा गया। टूर पर जो चार फैकल्टी मेंबर गए थे उनसे भी स्पष्टीकरण मांगा गया है। छात्रा को कॉलेज में किसी तरह की परेशानी नहीं होने दी जाएगी। - कर्नल डॉ. नरेश गोयल, एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर, कॉलेज

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें