मुज़फ्फरनगर क्षेत्र में शुक्रवार देर रात पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान पंद्रह हजार के इनामी को दबोच लिया वहीं एक अन्य मुठभेड़ में एक बदमाश को पुलिस की गोली लगी है। पुलिस ने बदमाशों के पास से तमंचा व कारतूस बरामद किए हैं।
पुलिस के अनुसार बदमाश के नई मंडी कोतवाली क्षेत्र में सक्रिय होने की सूचना मिली थी। इसके बाद पुलिस ने बझेडी रोड पर मुठभेड़ में 15 हजार के इनामी बदमाश को पकड़ लिया। मुठभेड़ में पकड़े गए शातिर इनामी बदमाश का नाम रोहित पुत्र रमेश चंद शर्मा, निवासी बहादुरगढ़ जिला झज्जर, हरियाणा है।