फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: भाजपा नेता के आवास पर समझौता बैठक में चले धारदार हथियार, मची भगदड़

विज्ञापन
भाजपा नेता के आवास पर चल रही समझौता बैठक में हमले के बाद थाने पहुंचे दोनों पक्ष के लोग। (स्त्रो
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मवाना। भाजपा के पूर्व नगर अध्यक्ष सचिन कौशिक के आवास पर बृहस्पतिवार शाम दो पक्षों के हुए विवाद को लेकर चल रही समझौता बैठक में एक पक्ष पर दूसरे पक्ष ने धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमला होते ही वहां भगदड़ मच गई। पीड़ित पक्ष ने पिता-पुत्र सहित तीन के खिलाफ तहरीर दी है। बाद में दोनों पक्षों में समझौता हो गया।
नालंदा काॅलोनी निवासी राजेश शर्मा ने थाने में दी तहरीर में बताया कि बृहस्पतिवार शाम करीब 7:30 बजे के आसपास विनोद और अनिल के बीच पूर्व में हुए विवाद को लेकर भाजपा के पूर्व नगर अध्यक्ष सचिन कौशिक के आवास पर समझौता बैठक चल रही थी। बैठक में उसके अतिरिक्त रजनीश रोहल व सतीश भारद्वाज भी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी पक्ष ने जान से मारने की नीयत से राजेश पर हमला कर दिया। इसके बाद आरोपी पक्ष पिता-पुत्रों ने उस पर व उसके साथियों पर भी हमला बोल दिया। हमला होते ही वहां भगदड़ मच गई। आरोपी वहां मौजूद लोगों को जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। आरोपियों द्वारा लाए गए चाकू, फरसा आदि हथियार पुलिस को सौंप दिए गए। घायलों ने मेडिकल कराकर प्राथमिकी दर्ज कराए जाने की मांग की। पुलिस क्षेत्राधिकारी पंकज लवानिया का कहना है कि दोनों पक्षों में समझौता हो गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें