फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: सुरक्षा गार्डों का शेल्टर ध्वस्त करने पर सोसाइटी के लोगों का हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजली बंबा बाईपास स्थित सुपरटेक पामग्रीन सोसाइटी गेट पर बना था सुरक्षा गार्डों का शेल्टर
विज्ञापन


फोटो

माई सिटी रिपोर्टर

मेरठ। सुपरटेक पामग्रीन सोसाइटी के गेट पर बना सुरक्षा गार्डों का शेल्टर हाउस पर मेडा ने बृहस्पतिवार को बुलडोजर चला दिया। इसकी जानकारी लगने पर शुक्रवार को सोसाइटी के लोगों की भीड़ लगी और उन्होंने मेडा की कार्रवाई पर नाराजगी जताते हुए हंगामा किया। आरोप कि बिना चेतावनी या नोटिस चस्पा किए मेडा ने ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की, जोकि उनकी गलत मानसिकता को दर्शाती है।

सोसाइटी में रहने वाले लोग और आरडब्ल्यूए ने मेडा पर तानाशाहीपूर्ण रवैया अपनाने और बिना नोटिस कार्रवाई करने का आरोप लगाया है। इससे सोसाइटी के लोगों में मेडा के प्रति गुस्सा है। बताया कि बृहस्पतिवार को मेडा की टीम भारी पुलिस बल और जेसीबी मशीन के साथ सुपरटेक पामग्रीन सोसाइटी के गेट नंबर-2 पर पहुंची और वहां सुरक्षा गार्डों के लिए बनाए गए छोटे शेल्टर को ध्वस्त कर दिया। यह शेल्टर लगभग 5 गुणा 3 फुट का बताया जा रहा है, जिसे मेंटेनेंस कंपनी ने ड्यूटी पर तैनात गार्डों को तेज धूप और बारिश से बचाने के उद्देश्य से तैयार कराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोसाइटी के लोगों का कहना कि यह कोई नया निर्माण नहीं था, बल्कि लंबे समय से गार्डों के उपयोग में था। आरोप है कि मेडा की टीम ने बिना किसी कानूनी प्रक्रिया का पालन किए सीधे ध्वस्तीकरण की कार्रवाई कर दी। सोसाइटी के आरडब्ल्यूए पदाधिकारियों और लोग ने इस कार्रवाई को अवैध और अमानवीय बताते हुए नाराजगी जताई है। उनका कहना है कि जिस तरीके से भारी लाव-लश्कर के साथ कार्रवाई की गई, उससे सोसाइटी में रहने वाले 572 परिवारों में भय का माहौल बन गया। विशेष रूप से बच्चे और बुजुर्ग इस घटनाक्रम से सहमे हुए हैं। हंगामा करने वालों में प्रखराज सिंह, आशीष टंडन, राजन जैन, अनीता शर्मा और सलोनी वाधवा आदि अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें