फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गरीबों का दर्द बांट रहे नर्सिंग के छात्र

Thu, 02 May 2019 04:00 AM IST
Gaurav sharma न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

कम्यूनिटी पोस्टिंग के तहत प्रति रविवार मलिन बस्तियों में बिताते हैं समय
स्वास्थ्य सुविधा सहित स्वच्छता के प्रति करते हैं लोगों को जागरूक
विज्ञापन
स्वास्थ्य संबंधी जानकारी देती नर्सिंग की छात्राएं - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें


विज्ञापन
 चिकित्सा शिक्षा के साथ शहर के युवा समाजसेवा का भी पाठ पढ़ रहे हैं। नर्सिंग के विद्यार्थी अपनी पढ़ाई केे साथ गरीब लोगों की सेवा भी कर रहे हैं। राधा गोविंद नर्सिंग कॉलेज के विद्यार्थी प्रति रविवार सामुदायिक सेवा के लिए निकलते हैं। छात्र ही नहीं उनके साथ शिक्षक भी कम्यूनिटी पोस्टिंग के लिए मलिन बस्तियों में जाकर लोगों की सेवा करते हैं।
नर्सिंग के ये छात्र गढ़ रोड स्थित विभिन्न मलिन बस्तियां, रंगोली मंडप के पास स्थित मलिन बस्ती में जाकर महिलाओं व पुरुषों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करते हैं। इतना ही नहीं इन लोगों क ी निशुल्क जांच भी करते हैं। मलिन बस्तियों में जाकर गर्भवती महिलाओं को टीकाकरण के लाभ, पोलियो दवा पिलाने के लाभ, परिवार नियोजन, स्तन कैंसर, गर्भाशय का कैंसर, गर्भावस्था में खानपान, संस्थागत प्रसव, बच्चों को कुपोषण से दूर रखने, धूम्रपान के नुकसान, जीवन में स्वच्छता का महत्व आदि की जानकारी देते हैं। निशुल्क स्वास्थ्य शिविर भी लगाते हैं। स्वच्छता के प्रति जागरूक करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


छात्रों के साथ शिक्षकों की भी हिस्सेदारी
सामुदायिक सेवा के तहत होने वाले इस कार्य में छात्र-छात्राओं के साथ कॉलेज के शिक्षक व प्रधानाचार्य भी पूरी शिद्दत से भाग लेते हैं। समय-समय पर स्टाफ विद्यार्थियों के साथ मलिन बस्तियों में जाकर लोगों को जागरूक करते हैं। कॉलेज के प्रधानाचार्य प्रो. महेश कुमार, शिक्षिका खुशबू, पूजा, अनीशा, शैंकी मलिक भी इस मुहिम में शामिल होते हैं। एनएनएम, जीएनएनम के विद्यार्थी निशा देवी, नीरज, वर्षा, प्रिया, अंजू, गुलबहार, सबा, शिवानी, आंचल, शीतल, अलकेश, अवंतिका, रवि, आकाश आदि विद्यार्थी अलग-अलग बस्तियों में जाकर लोगों को सेहतमंद व स्वच्छ रहने के फायदे बताते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें