सीसीएसयू के कर्मचारी मीठे शरबत का वितरण करते। स्रोत स्वयं
मेरठ। ज्येष्ठ मास की पावन निर्जला एकादशी पर बृहस्पतिवार को चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय कर्मचारी परिवार की ओर से विश्वविद्यालय के मुख्य द्वार पर श्रद्धालुओं एवं राहगीरों के लिए मीठे जल (शरबत) का वितरण किया गया।
इस पुण्य अवसर पर कर्मचारी साथियों के सहयोग से शरबत वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने शीतल पेय ग्रहण कर राहत प्राप्त की। कार्यक्रम को सफल बनाने में जय भगवान यादव, सुरेश मामा, विजय कुमार, संजय सिंह तोमर, मूलचंद, शंकर सिंह नेगी, मुनीष शर्मा एवं हर्षित शर्मा सहित अन्य कर्मचारी साथियों का विशेष सहयोग रहा। संवाद