मेरठ। एनसीआरटीसी और आरआरटीएस प्रोजेक्ट के चलते बुधवार को दिल्ली रोड स्थित 33 केवी की ओवर हेड लाइन को अंडर ग्राउंड शिफ्ट करने का कार्य किया जाएगा। इसके लिए दोपहर 2 बजे से लेकर शाम 6 बजे तक शारदा रोड और बिजली बंबा बाईपास बिजलीघर की बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। अधिशासी अभियंता जागेश कुमार ने बताया कि शटडाउन के चलते शारदा रोड बिजलीघर क्षेत्र ब्रह्मपुरी, शारदा रोड, सराय लालदास, ईश्वरपुरी, भगवतपुरा, वीरनगर, गौरीपुरा, करम अली, जाटव गेट और बिजली बंबा बाईपास बिजलीघर से जुड़े क्षेत्र शिवपुरम, सूर्य पैलेस, सूर्यपुरम, भगवती कुंज, पामग्रीन, ग्रीन विलेज, पर्ल रेजीडेंसी, मोहकमपुर गांव, तिरुपति इंडस्ट्रियल एरिया में 3 घंटे बिजली आपूर्ति नहीं होगी।
गंगानगर में सात घंटे कटेगी बिजली
गंगानगर। अम्हैड़ा समेत दर्जन भर गांवों में बुधवार को 7 घंटे बिजली गुल रहेगी। एसडीओ गंगानगर राकेश कुमार ने बताया कि रैपिड रेल प्रोजेक्ट के कारण 33 केवीए लाइन पर लाइन शिफ्टिंग का काम किया जाएगा। जिसके कारण अम्हेड़ा व गंगानगर तृतीय विद्युत उपकेंद्र से संबंधित क्षेत्र न्यू शिवलोक कॉलोनी, ईशापुरम कॉलोनी, यशोदा कुंज कॉलोनी, अम्हैड़ा, रजपुरा, छिलोरा, सिखेड़ा, नगला मुख्तियारपुर, बहचोला आदि गांव में सुबह 10:00 बजे से लेकर शाम 5:00 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।