फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परतापुर में धनतेरस पर पुजारी के घर डाका

Sat, 29 Oct 2016 02:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/मेरठ
विज्ञापन
मौके पर जानकारी लेती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
परतापुर इलाके में धनतेरस की रात नकाबपोश बदमाशों ने एक पुजारी के घर पर डकैती डाल दी। बदमाश परिवार को बंधक बनाकर दो लाख रुपये और जेवरात समेत करीब आठ लाख का सामान समेटकर ले गए। सूचना पर सीओ ब्रह्मपुरी और परतापुर पुलिस मौके पर पहुंची। 
विज्ञापन


दिल्ली रोड स्थित रिठानी में सीएनजी पंप के पास रामेश्वरम शिव मंदिर है। मंदिर परिसर में ही पुजारी संजीव झा करीब 15 साल से परिवार के साथ रह रहे हैं। शुक्रवार रात करीब आठ बजे पुजारी पत्नी विजय देवी, बेटे मनीष और बेटी नेहा के साथ मौजूद थे। इस दौरान हथियारबंद आधा दर्जन बदमाशों ने धावा बोल दिया। बदमाशों ने परिजनों को गन प्वाइंट पर बंधक बनाकर करीब एक घंटे तक पूरा घर खंगाला।

बदमाशों के जाने के बाद पुजारी ने शोर मचाया तो आसपास के लोग वहां पहुंचे। कंट्रोल रूम की सूचना पर परतापुर के कार्यवाहक एसओ महेश शर्मा मौके पर पहुंचे। लोगों ने पुलिस को घेर लिया और त्योहार पर सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए। पुलिस की घेराबंदी होने का पता लगते ही सीओ ब्रह्मपुरी धर्मेंद्र चौहान मौके पर पहुंचे। सीओ ने लोगों को समझा बुझाकर शांत किया और जल्द ही घटना का खुलासा कराने का आश्वासन किया। पुजारी ने बताया कि बदमाश दो लाख रुपये, 10 तोला सोने के जेवर समेत आठ लाख का सामान लूटकर ले गए। परतापुर थाने पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन


जितना कमाया, सब दे दे 
धनतेरस की शाम को पुजारी कई लोगों के घर पर पूजा करके लौटे थे। इसकी जानकारी भी बदमाशों को थी। घर में घुसते ही बदमाशों ने पुजारी को सबसे पहले कब्जे में लिया। बदमाश बोले कि पुजारी जितना कमाया है, वो सब हमको दे दे। बदमाश बार-बार गोली मारने की धमकी दे रहे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें