मेरठ। उत्तर प्रदेश पुलिस पेंशनर्स कल्याण संस्थान की नई कार्यकारिणी के पदाधिकारियों का चुनाव शनिवार को पुलिस लाइन स्थित सभागार में हुआ। चुनाव प्रक्रिया में करीब 182 पुलिस पेंशनरों ने मतदान में भाग लिया।
एसपी अपराध अवनीश कुमार के अनुसार, सेवानिवृत्त सीओ शमशेर सिंह को संस्थान का नया अध्यक्ष चुना गया है। पूर्व निरीक्षक आशाराम त्यागी को उपाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं, सेवानिवृत्त पुलिस उपाधीक्षक प्रदीप कुमार को महासचिव बने है। रमेश सिंह सोलंकी को प्रथम सचिव, कृपाल सिंह को द्वितीय सचिव, यशपाल सिंह को तृतीय सचिव के रूप में चुना गया है। महेंद्र सिंह कोषाध्यक्ष बने हैं।
इस दौरान नोडल अधिकारी एसपी क्राइम अवनीश कुमार, सीओ ऑफिस संतोष कुमार, इकाई प्रभारी उप निरीक्षक डॉ. भारत सिंह, रिटायर्ड सीओ देवकरण केन आदि मौजूद रहे। चुनाव अधिकारी राजेंद्र सिंह मावी, गजेंद्र पाल सिंह और रघुवीर सिंह मलिक की देखरेख में चुनाव कराया गया।