हरियाणा पुलिस ने नहीं की मदद
मृत किशोर के पिता मोहन ने बताया कि वह पानीपत की एक फैक्ट्री में काम करता है। चार बच्चों में धीरज सबसे बड़ा था। जैसे ही धीरज यमुना में डूबा, वैसे ही वह हरियाणा पुलिस चौकी पर मदद के लिए पहुंचे। हरियाणा पुलिस ने यह कहते हुए उसे वापस भेज दिया कि यह मामला यूपी क्षेत्र में आता है।
खनन से बने गहरे गड्ढों ने ली धीरज की जान
कई साल पहले यमुना में उक्त स्थान पर बडे़ स्तर पर रेत खनन हुआ था। नतीजतन वहां गहरे गड्ढे बन गए थे। इन्हीं गड्ढों की चपेट में आने से तीन साल पहले शामली के बलवा गांव निवासी दो युवक भी डूब गए थे। गोताखोर राधेलाल ने बताया कि उक्त स्थान पर तीस-तीस फीट गहरे गड्ढे हैं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/