दिल्ली पुलिस के हेड कांस्टेबल को कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। सोमवार को हल्का बुखार होने पर दिल्ली में ही कोरोना की जांच के लिए सैंपल लिया गया था। बृहस्पतिवार देर शाम सैंपल की जांच रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। दिल्ली से यह जानकारी शामली जिला स्वास्थ्य विभाग मिली है।
शामली क्षेत्र के एक गांव निवासी दिल्ली के दरियागंज में हेड कांस्टेबल के पद पर तैनात है। बताया गया है कि हेड कांस्टेबल दो दिन पहले बुधवार को दो घंटे के लिए अपने घर पर आए थे। परिजनों का कहना है कि उन्होंने परिवार के सदस्यों से दूरी बनाकर रखी थी और उसके बाद ड्यूटी पर लौट गए थे।
यह भी पढ़ें: Corona Update: मेरठ में आज मिले दो नए संक्रमित, 17 मरीज हुए ठीक, अब इतने बचे सक्रिय केस
वहीं स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि टीम को गांव में भेजकर एहतियात के तौर पर परिजनों के सैंपल लिए जाएंगे। जरूरत पड़ने पर परिजनों को क्वारंटीन की भी किया जाएगा।
कोरोना का एक और पॉजिटिव केस मिला
शामली में कोरोना का एक और पॉजिटिव केस मिला है। कांधला क्षेत्र के जासाला गांव निवासी प्रवासी श्रमिक को कोरोना की पुष्टि हुई है। यह प्रवासी श्रमिक 25 मई को महाराष्ट्र से अपने घर लौटा था। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने 26 मई को इसका सैंपल लेकर होम क्वारंटीन किया था। अब स्वास्थ विभाग की टीम ने उसे कोविड-19 में भर्ती कराया है।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/