यूपी के शामली में आदर्श मंडी पुलिस और स्वॉट टीम ने अंतरराज्य वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए दो चोरों को पकड़ा है। जिनके पास से पुलिस टीम को चोरी की नौ गाड़ियां मिली हैं।
सोमवार को पुलिस लाइन में एसपी अजय कुमार सिंह ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए बताया कि अपराधियों के खिलाफ सीओ सदर अशोक कुमार सिंह, थानाप्रभारी सुनील सिंह के नेतृत्व में टीम गठित करके अभियान चलाने के निर्देश दिए थे। स्वॉट टीम और आदर्श मंडी पुलिस शहर के एसटी तिराहे पर रविवार रात चेकिंग कर रही थी। एसटी तिराहे के पास पेट्रोल पंप के सामने पुलिस टीम ने शामली के मोहल्ला गुलशन नगर शामली औसफ रब्बानी व मूल निवासी मोहल्ला नियाजपुरा थाना कोतवाली सदर मुजफ्फरनगर और मौहम्मद हसन मोहल्ला विजय मौजपुर थाना सीलमपुर पुरानी दिल्ली को चोरी की कार के साथ गिरफ्तार कर लिया। पुलिस को दोनों आरोपियों को थाने ले आई और पूछताछ शुरू की। पुलिस ने दोनों चोरों की निशानदेही पर चोरी की पांच सेंट्रो, तीन वैगनार कार और एक अन्य कार बरामद की।