फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुन्ना बजरंगी हत्याकांड: कड़ी सुरक्षा के बीच सुनील राठी कोर्ट में पेश, अभी तक अनसुलझे हैं ये सवाल

Mon, 26 Nov 2018 07:47 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
पेशी के लिए कोर्ट जाते सुनील राठी - फोटो : amarujala
विज्ञापन

पूर्वांचल के डॉन मुन्ना बजरंगी हत्याकांड में कुख्यात बदमाश सुनील राठी को पुलिस ने सीजेएम कोर्ट में पेश किया। बजरंगी हत्याकांड की फाइल ट्रायल कोर्ट के लिए प्रेषित की। इस दौरान कचहरी परिसर पुलिस छावनी बनी रही। पेशी के बाद सुनील राठी को पुलिस वापस तिहाड़ जेल ले गई। 

विज्ञापन


जिला कारागार में नौ जुलाई को पूर्वांचल के डॉन मुन्ना बजरंगी की कुख्यात बदमाश सुनील राठी ने हत्या की। इस मामले में तत्कालीन जेलर यूपी सिंह व डिप्टी जेलर समेत पांच लोगों को सस्पेंड किया गया।

वहीं पुलिस ने जेल में गटर से पिस्टल और 22 कारतूस बरामद किए। जेलर यूपी सिंह ने सुनील राठी के खिलाफ खेकड़ा थाने में मुकदमा दर्ज कराया। बजरंगी की पत्नी सीमा सिंह ने रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा, पूर्व विधायक कृष्णानंद की पत्नी, पूर्व विधायक धनंजय सहित पांच लोगों के खिलाफ खेकड़ा थाने में तहरीर दी। पुलिस ने उनकी तहरीर को भी जांच में शामिल किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस एक माह पूर्व सुनील राठी के खिलाफ न्यायालय में आरोप पत्र दाखिल कर चुकी है। इसमें सुनील राठी को ही आरोपी बनाया गया। सोमवार को सुबह करीब 11 बजे भारी सुरक्षा के बीच कुख्यात सुनील राठी को तिहाड़ जेल से दिल्ली पुलिस न्यायालय में पेशी पर लेकर आई। इस बीच कचहरी परिसर पुलिस छावनी बना रहा। पुलिस घेरे के बीच राठी को सीजेएम कोर्ट में पेश किया गया। बजरंगी हत्याकांड की फाइल ट्रायल कोर्ट के लिए प्रेषित हो गई है। सीओ दिलीप सिंह ने बताया कि सुनील राठी को बजरंगी हत्याकांड में कोर्ट में पेश किया गया। पेशी के बाद पुलिस उसे तिहाड़ जेल वापस ले गई। 

आखिर कहां गई पिस्टल 
पूर्वांचल के डॉन मुन्ना बजरंगी हत्याकांड में अभी भी कई सवाल अनसुलझे हैं। कुख्यात बदमाश सुनील राठी ने गटर से जो पिस्टल बरामद कराई, उससे बजरंगी की हत्या नहीं हुई। जांच में पिस्टल से गोली न चलने का खुलासा हो चुका है। आखिर बजरंगी को किस पिस्टल से गोली मारी और वह किसके पास है, इसका पुलिस अभी तक पता नहीं लगा पाई। एएसपी राजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि कई बिंदुओं पर अभी भी जांच चल रही है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें