फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: विवाहिता को अगवा कर सामूहिक बलात्कार, दोनों आरोपियों को भेजा जेल

Wed, 12 Sep 2018 09:14 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, शामली
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन

यूपी के शामली जनपद में विवाहिता को दो युवकों ने मंगलवार रात घर से अगवा कर लिया और खेत में ले जाकर उसके साथ गैंगरेप किया। शोरशराबा होने पर पीड़िता के परिजन और ग्रामीणों ने घेराबंदी करके आरोपियों को पकड़ लिया और पिटाई करने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने बताया कि इस मामले में आरोपियों के खिलाफ अगवा कर सामूहिक दुराचार के मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया।  

विज्ञापन


कैराना कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी विवाहिता कुछ दिन पूर्व अपने मायके आई थी। मंगलवार की रात वह सो रही थी। रात करीब 12.30 बजे गांव के ही दो युवक घर में घुसे और उसे जान से मारने की धमकी देकर जबरदस्ती उठाकर ले गए। आरोप है कि जंगल में एक ट्यूबवेल पर ले जाकर उसके साथ गैंगरेप किया।

Trending Videos
विज्ञापन

उधर, इसी दौरान उसके परिजन जाग गए और जब वह कमरे में नहीं मिली तो उन्होंने ग्रामीणों के साथ जंगल में उसकी तलाश की। शोरशराबा सुनकर ट्यूबवेल पर पहुंचे और दोनों आरोपियों को पकड़ जमकर पिटाई की। सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंची और दोनों आरोपियों को पकड़कर थाने ले आई। 

कोतवाली प्रभारी भगवत सिंह ने बताया कि मामले में पीड़िता के पिता की तहरीर पर आरोपियों आजम और नाजिम के खिलाफ अपहरण तथा सामूहिक दुष्कर्म करने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। दोनों आरोपियों को गिरफ्तारी के बाद बुधवार को न्यायालय में पेश करके जेल भेज दिया। पीड़िता को मेडिकल के लिए भेज दिया गया है। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें