दो जिलों के बीच उलझा मामला
दुर्घटना अंबेहटा पुलिया के निकट हुई दुर्घटना में थाना पुलिस का कहना है कि यह मामला सहारनपुर के नानौता थाने का है। नानौता थाने को सूचित कर दिया गया है, लेकिन देर रात तक दोनों थाने की पुलिस इस बात को लेकर निर्णय नहीं ले पाई कि दुर्घटनास्थल शामली के थानाभवन थाने का है या फिर सहारनपुर के नानौता का। रात तक इसी बात को लेकर पुलिस के बीच चर्चा बनी रही। दोनों थानों की पुलिस मौके पर है।
पांच माह पूर्व हुई थी शादी
सड़क दुर्घटना में एक परिवार के तीन लोगों की मौत होने के बाद परिवार में कोहराम मच गया है। सूचना मिलने के बाद वसीम का भाई मौके पर पहुंचा। भाई ने बताया कि वसीम की शादी पांच माह पूर्व हुई थी। इस हादसे में मां, उसके भाई व भाभी की मौत हो गई। घटना से परिवार सहित पूरा गांव सदमे में है।
वर्जन
सड़क दुर्घटना में दो महिला सहित तीन लोगों की मौत हुई है। रोडवेज बस सवार कुछ यात्रियों को चोट आई हैं। चोटिल यात्रियों को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। हालांकि, ये मामला नानौता थाना क्षेत्र का है। नानौता पुलिस को इस संबंध में सूचना दे दी गई है।
- संदीप बालियान, थाना प्रभारी, थानाभवन
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/