फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जहरीली शराब कांड: सहारनपुर पुलिस ने दबोचे दो आरोपी, 9 हजार किलो लहन बरामद

Sat, 16 Feb 2019 11:46 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
दो आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

जहरीली शराब पीने से हुई मौतों के बाद पुलिस एवं प्रशासन पूरी तरह सक्रिय हो गया है। शनिवार को सहारनपुर पुलिस ने दो अलग- अलग स्थानों पर छापेमारी कर भारी मात्रा में लहन और कच्ची शराब बरामद की है। इसके साथ ही पुलिस ने दो आरोपियों को भी गिरफ्तार किया। जबकि एक मौका पाकर फरार हो गया। 

विज्ञापन


शनिवार को एसडीएम ऋतु पुनिया व इंस्पेक्टर मुनेंद्र सिंह के नेतृत्व में कोतवाली के एसआई कैलाश चंद शर्मा व धर्मराज यादव ने पुलिस टीम के साथ तलहेड़ी खुर्द कुटी के पास से वहीं के रहने वाले गौतम पुत्र मुंशी को गिरफ्तार किया है। जबकि इसी गांव में दूसरे स्थान पर एसआई सुबोध कुमार व धीरेंद्र सिंह ने छापेमारी में शराब बना रहे करेशन पुत्र परमानंद को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन

कोतवाली में पत्रकारों से वार्ता करते हुए एसडीएम ऋतु पुनिया ने बताया कि गिरफ्त में लिए गए दोनों लोगों के कब्जे से करीब 18 लीटर अपमिश्रित शराब, 9 हजार किलो लहन, यूरिया व शराब बनाने के उपकरण बरामद किए। जबकि उनका तलहेड़ी खुर्द गांव निवासी साथी शिवकुमार पुत्र परमानंद मौका पाकर फरार हो गया। 

वहीं इंस्पेक्टर मुनेंद्र सिंह ने बताया कि गिरफ्तार किए गए गौतम व करेशन के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 60 (1) जी के साथ ही 272, 273 के तहत रिपोर्ट दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया है। जबकि फरार शिवकुमार के खिलाफ धारा 60 (2) व 272, 273 के अंतर्गत रिपोर्ट दर्ज की गई है। फरार आरोपी की तलाश की जा रही है। उन्होंने कहा कि कच्ची शराब माफियाओं के विरुद्ध पुलिस का छापेमारी अभियान लगातार जारी रहेगा। जो कोई भी इस धंधे में लिप्त पाया जाता है उसके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें