फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्यमंत्री सुरेश राणा बोले- देश पर कुर्बान होने वाले शहीदों को किया जाएगा हमेशा याद

Wed, 20 Feb 2019 09:24 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
विज्ञापन
गन्ना विकास राज्यमंत्री सुरेश राणा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

प्रदेश के गन्ना विकास राज्यमंत्री सुरेश राणा ने कहा कि देश पर कुर्बान होने वाले शहीदों को हमेशा याद किया जाएगा। शहादत की कोई कीमत नहीं होती है।

विज्ञापन

 
बुधवार को शहर की पंजाबी कॉलोनी के रघुनाथ मंदिर में शहीद अमित कुमार की शोकसभा में प्रदेश के गन्ना विकास राज्यमंत्री मंत्री सुरेश राणा ने कहा कि शहीद अमित के माता-पिता के चरणों को नमन करता हूं। देश पर कुर्बान होने वालों की  शहादत बहुमूल्य है। राणा ने कहा कि शहीदों के नाम पर प्रमुख मार्गों का नामकरण होगा। शहीद अमित के नाम पर भी मार्ग का नामकरण किया जाएगा। शहीदों की प्रतिमा स्थल बच्चों के लिए प्रेरणादायक बनेगी। शोकसभा में भाजपा जिलाध्यक्ष पवन तरार, भाजपा नेता डाक्टर मनोज सैनी, सैनी समाज के अध्यक्ष नरेश सैनी, घनश्याम राजा, रघुनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष सुभाष जसवंत, सपा के जिलाध्यक्ष अशोक चौधरी, पूर्व विधायक पंकज मलिक, सपा नेता सचिन राणा, भाजपा नेता नीरज उपाध्याय, वीरेंद्र मलिक कुड़ाना, कोरी राष्ट्रीय सेवा पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री तेजपाल सिंह, रतन सिंह कोरी, पूर्व एमएलसी मंगलसैन कोरी, पूर्व विधायक किरणपाल सिह कश्यप, भाजपा किसान मोर्चा के अध्यक्ष अनिल चौहान, रणधावा मलिक, शामली नगर पालिका परिषद के पूर्व चेयरमैन अरविंद संगल, पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष घनश्यामदास गर्ग, बाबा सूरजमल आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

शोकसभा में दो मिनट का रखा मौन
शहीद अमित कुमार की शोकसभा में पंडित दिनेश पाठक ने श्रीरामकथा और कर्म पर विचार प्रकट किए। शोकसभा का समापन गायत्री मंत्र के साथ किया गया। इस मौके पर दो मिनट का मौन रखकर शहीद अमित को श्रद्धांजलि दी गई।  
 
क्या बोले नेता 
पुलवामा में शहीदों को नमन करती हूं। केंद्र सरकार आतंकवादियों को सबक जरूर सिखाएगी : भाजपा की महिला नेता मृंगाका सिंह।  
शहीद अमित की शहादत को सलाम करता हूं। शहीद का प्रतिमा स्थल ऐसा हो, जिसे देखकर प्रेरणा बन सके : वीरेंद्र सिंह, सपा एमएलसी।
पुलवामा हमले में शहीद अमित कोरी का बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा : हरेंद्र मलिक पूर्व राज्यसभा सदस्य।  
प्राणों की आहुति देने वाले शहीदों की शहादत से शामली जिले का मस्तक ऊंचा हुआ है। : तेजेंद्र निर्वाल, विधायक शामली।
गर्व की बात है कि देश के लिए जवानों ने कुर्बानी दी: पूर्व विधायक राजेश्वर बंसल।   
शहीद अमित के सभी भाइयों को औद्योगिक क्षेत्र में प्राइवेट नौकरी देने का काम किया जाएगा : अंकित गोयल  
पाकिस्तान से हर हाल में बदला लेना होगा: सुरेंद आर्य, पूर्व सदस्य शामली नगर पालिका परिषद।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें