उन्होंने कहा कि जितनी चीनी तैयार की जाएगी, उससे परेशानी बढ़ेगी। गन्ने के रस से चीनी के बजाए सीधे एथेनॉल बनाना जाए। जो चीनी मिल एथेनॉल नहीं बनाएगी, उसे नुकसान होगा। कटाक्ष किया कि चीनी बनाओगे तो गड्ढे में जाओगे, क्योंकि चीनी का भाव ब्राजील में तय होता है। किसानों से फसल चक्र में बदलाव का आह्वान किया।
यूपी के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि अमेठी और रायबरेली में भी इस बार कमल खिलेगा। संसद सत्र के आखिरी दिन मुलायम सिंह यादव के भाषण से साफ हो गया कि वह राष्ट्रवादी हैं। सपा, बसपा और गठबंधन कर रहे लोगों को जनता सबक सिखाएगी।
केंद्रीय मानव संसाधन विकास राज्यमंत्री डॉ. सत्यपाल सिंह ने कहा कि जनता केंद्र की मोदी और यूपी की योगी सरकार के साथ है। साल 2019 में भी भाजपा का विजय रथ आगे बढ़ेगा। चुनाव धर्मयुद्ध की तरह है। यह इंसाफ और संस्कृति बचाने की लड़ाई है। भाजपा देश बचाने में जुटी है। इस दौरान सिवाल खास विधायक जितेंद्र सतवाई, पूर्व सांसद सोहनवीर सिंह, पूर्व विधायक साहब सिंह, जगत सिंह, मोदीनगर की विधायक डॉ. मंजू सिवाच, भाजपा के संगठन मंत्री देवेंद्र चौधरी, भाजपा के जिलाध्यक्ष वेदपाल उपाध्याय आदि मौजूद रहे। संचालन विमल शर्मा ने किया।
इतना भी आसान नहीं यमुना में पानी लाना
केंद्रीय मंत्री नितिन गड़करी ने भारत के अधिकार वाली तीनों नदियों का पानी तीन प्रोजेक्ट तैयार कर यमुना में लाने की बात कही है। इस घोषणा पर सवाल खड़े हो रहे है। इसके लिए विश्व बैंक की मध्यस्तता में हुआ सिंधु जल समझौता इस राह में बड़ी बाधा है। पुलवामा हमले के बाद पाकिस्तान को जाने वाला पानी रोकने की मांग उठ रही है, लेकिन अभी तक इसे रोका नहीं गया है। पहले हुए भारत पाक युद्धों के दौरान भी यह समझौता प्रभावी रहा था। इसके अलावा भौगोलिक परिस्थितियां एक बड़ी समस्या है।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/