फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंधक बनाकर पति के सामने महिला से सामूहिक दुष्कर्म, बेहोशी की हालत में छोड़ आरोपी फरार

Wed, 21 Nov 2018 09:03 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, शामली
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

यूपी एक बार फिर से शर्मसार हो गई। आरोप है कि छह युवकों ने बंधक बनाकर पति के सामने ही महिला से सामूहिक दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपी धमकी देकर भाग गए।

विज्ञापन


मामला शामली में कांधला थाना क्षेत्र का है। कैराना से लौट रहे बाइक सवार दंपति को रोक कर छह युवकों ने खेत में बंधक बना लिया। आरोप है कि महिला से उसके पति के सामने ही युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया और धमकी देकर भाग गए। पुलिस प्रथम दृष्टया मामले को संदिग्ध मान रही है।

थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी दंपति मंगलवार को किसी काम से कैराना गए थे। लौटते वक्त रात करीब नौ बजे रास्ते में छह लोगों ने उनकी बाइक रुकवा ली और उन्हें ईख के खेत में ले जाकर बंधक बना लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

पति का आरोप है कि उनके सामने ही युवकों ने उसकी पत्नी से सामूहिक दुष्कर्म किया। बेहोशी की हालत में उसे छोड़कर धमकी देकर भाग गए। इसके बाद वह किसी तरह खुद को बंधन मुक्त कराने के बाद पत्नी को लेकर घर पहुंचा और पुलिस को मामले की जानकारी दी। पुलिस भी मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की। 

वहीं बुधवार को महिला के पति ने अपने परिवार के लोगों के साथ थाने पहुंचकर छह लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। थानाध्यक्ष सुनील दत्त ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। गांव में महिला पुलिस कर्मियों ने जाकर जांच की। बताया कि पूर्व में महिला के ससुराल पक्ष के लोगों पर दुष्कर्म का मामला दर्ज है। इसी मामले में फैसले के लिए दबाव बनाने को यह पूरा नाटक रचा गया। जांच में पूरा मामला फर्जी पाया गया है। झूठी सूचना देने वाले के खिलाफ पुलिस कार्रवाई करेगी।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें