उत्तर प्रदेश के शामली जनपद में धर्म परिवर्तन करने वाले संजू राणा ने अपने घर पर चॉक से मकान बिकाऊ लिखा है। उसका आरोप है कि उसे मोहल्ले में जान का खतरा है, वह मकान बेचकर दूसरी जगह जाना चाहते हैं।
शहर के तिमरसा निवासी शहजाद ने करीब सवा साल पहले धर्म परिवर्तन कर अपना नाम संजू राणा रख लिया था। उस समय संजू राणा ने अधिकारियों को प्रार्थना पत्र देकर मोहल्ले के कुछ लोगों से जान का खतरा बताते हुए सुरक्षा की मांग की थी। उसे दो सुरक्षाकर्मी मिले हुए हैं। मंगलवार को संजू ने अपने घर पर चॉक से मकान बिकाऊ लिख दिया। संजू राणा ने हाल फिलहाल में किसी से कोई विवाद न होना बताते हुए कहा कि उससे अंदरखाने कुछ लोग रंजिश रखते हैं, जिससे उसे खतरा है।
यह भी पढ़ें: यूपी: लालच में हिंदू से मुस्लिम बना था ये शख्स, धोखा मिला तो फिर लौट आया अपने धर्म में
उसका आरोप है कि पूर्व में उसने कुछ लोगों की शिकायत की थी, लेकिन उनके खिलाफ प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई। इसके चलते वह अपना मकान बेचकर कहीं दूसरी जगह जाना चाहता है।
कोतवाली प्रभारी सुभाष सिंह राठौर का कहना है कि यह मामला उनकी जानकारी में नहीं है। संजू राणा की सुरक्षा के लिए 24 घंटे दो पुलिसकर्मियों की ड्यूटी रहती है। इसके साथ ही सीसीटीवी भी लगवाए गए हैं। अगर कोई शिकायत आती है तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/