तभी पुलिस को सूचना मिली एक व्यक्ति बैग में हथियार भरकर गांव की ओर जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस युवक का पीछा करते हुए गांव पहुंच गई।
पुलिस नें घेरा बंदी करते हुए उसके पास से एक बैग बरामद किया। चेकिंग के दौरान बैग में 71 कारतूस, 2 देशी राइफल दो देसी पोनी बंदूक के साथ ही अन्य कई हथियार किए।
सीओ अमरदीप मौर्य ने बताया कि आरोपी ने अपना नाम नीरज पुत्र हरपाल सिंह बताया है। रिटायर्ड फौजी है। पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि सेना में तैनाती के दौरान जो भी कारतूस बच जाते थे, उसे वह घर ले आता था। कुछ हथियार उसने गांव के युवक से खरीदे थे।