फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli: रिटायर्ड फौजी अवैध हथियारों और 71 कारतूस के साथ गिरफ्तार, पूछताछ में सामने आया चौंकाने वाला राज

Wed, 24 Apr 2024 11:16 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

उत्तर प्रदेश के शामली में कांधला पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर हथियारों से भरा बैग रिटायर्ड फौजी के पास से बरामद किया है। आरोपी बैग में भरकर हथियार लेकर जा रहा था।
विज्ञापन
शामली में अवैध हथियारों का आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांधला पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कांधला बुढ़ाना मार्ग  के समीप से हथियारों से भरा बैग रिटायर्ड फौजी के पास से बरामद किया है। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए रिपोर्ट दर्ज कर पूर्व फौजी का चालान कर दिया।

विज्ञापन


थाना क्षेत्र के गांव हुरमंजूपुर निवासी नीरज पुत्र हरपाल सिंह भारतीय सेना से सेवानिवृत हैं। पिछले काफी दिनों से वह गांव में ही रह रहा है। कांधला बुढ़ाना मार्ग पर गांव हुरमंजपुर मोड़ के समीप कांधला पुलिस सुरक्षा की दृष्टि से चेकिंग अभियान चला रही थी।

यह भी पढ़ें: चुनावी रण: ताकत दिखाने का अंतिम दिन, आज शाम 5 बजे थम जाएगा प्रचार, पोलिंग पार्टियां कल होंगी रवाना

विज्ञापन
विज्ञापन

तभी पुलिस को सूचना मिली एक व्यक्ति बैग में हथियार भरकर गांव की ओर जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस  युवक का पीछा करते हुए गांव पहुंच गई।

पुलिस नें घेरा बंदी करते हुए उसके पास से एक बैग बरामद किया। चेकिंग के दौरान बैग में  71 कारतूस, 2 देशी राइफल दो देसी पोनी बंदूक के साथ ही अन्य कई हथियार किए।  
 
सीओ अमरदीप मौर्य ने बताया कि आरोपी ने अपना नाम नीरज पुत्र हरपाल सिंह बताया है। रिटायर्ड फौजी है। पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि सेना में तैनाती के दौरान जो भी कारतूस बच जाते थे, उसे वह घर ले आता था। कुछ हथियार उसने गांव के युवक से खरीदे थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें