फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस के जाल में चारों ओर से फंसे सपा विधायक, जल्द होगी कुर्की, तूल पकड़ रहा मामला

Tue, 24 Sep 2019 01:10 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
विज्ञापन
सपा विधायक नाहिद हसन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

कैराना के सपा विधायक नाहिद हसन पर पुलिस अधिकारी चारों तरफ से शिकंजा कसने की तैयारी में हैं। पुलिस द्वारा विधायक के खिलाफ कुर्की वारंट लेने की तैयारी भी की जा रही है। पुलिस उनके खिलाफ दर्ज कुछ पुराने मामलों में भी वारंट लेने पर कानूनी विशेषज्ञों से सलाह ले रही है। 

विज्ञापन


कैराना से सपा विधायक नाहिद हसन के अंतरिम जमानत के प्रयासों को देख उन पर पुलिस नकेल कसने की तैयारी में है। दरअसल, पुलिस प्रयास कर रही है कि विधायक को अंतरिम जमानत ना मिले और उन्हें गिरफ्तार किया जाए, इसलिए पुलिस अब विधायक पर दर्ज अन्य संगीन धाराओं में मुकदमों का चिट्ठा तैयार कर रही है। यदि विधायक किसी मामले में हाईकोर्ट से अंतरिम जमानत करा भी लेते हैं तो दूसरे मामलों में उन पर गिरफ्तारी की तलवार लटकी रहे। इसके लिए पुलिस कानूनी विशेषज्ञों से सलाह मशवरा कर रही है। साथ ही उच्चाधिकारियों को भी पूरी रिर्पोटिंग हो रही है उनके ही दिशा-निर्देशों पर पुलिस काम कर रही है। 

कुर्की की कार्रवाई पर भी विचार
एसपी अजय कुमार ने बताया कि विधायक के खिलाफ पुलिस ने गैर जमानती वारंट लिए हुए हैं। अब पुलिस धारा 82 के अंतर्गत कुर्की की तैयारी भी कर कर ही है, इसके लिए पूरी प्लानिंग से काम हो रहा है। एसपी के अनुसार विधायक के खिलाफ 11 मामले दर्ज हैं, ऐसे में उनकी हिस्ट्रीशीट खोलने के लिए भी कानूनी पहलुओं पर विचार हो रहा है और उन पर इनाम भी घोषित किया जा सकता है, लेकिन इन सबके लिए मजबूत कानूनी पैरवी की जरूरत है, जिसपर पुलिस काम कर रही है। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: पुलिस को इस जिले में मिली सपा विधायक नाहिद हसन की लोकेशन, जल्द हो सकती है गिरफ्तारी
विज्ञापन


कैराना में चप्पे-चप्पे पर चौकसी
कस्बे में चप्पे-चप्पे पर अभी भी पीएसी और पेरामिलिट्री फोर्स का पहरा है। बाजारों में जगह जगह ये टुकड़ियों में लगाई गई है। इसके अलावा कस्बे के अलग- अलग स्थानों पर इनकी ड्यूटी लगाई है। हालांकि कस्बे में सब कुछ सामान्य है और बाजार भी आम दिनों की तरह खुले हैं और खासी चहल पहल है, एलआईयू की टीमें डेरा डाले हुए हैं।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें