फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा विधायक की गाड़ी पर संदिग्ध नंबर देख सीओ ने मांगे कागजात, तीखी बहस और फिर...

Mon, 09 Sep 2019 11:34 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
विज्ञापन
सपा विधायक नाहिद हसन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

यूपी के शामली जनपद में भूरा रोड पर खड़ी कार का संदिग्ध नंबर देख सीओ ने विधायक से कागजात मांगे। इस पर विधायक और सीओ के बीच तीखी बहस हो गई। हालांकि विधायक कार के कागजात पुलिस को दिखा नहीं सके। 

विज्ञापन


सोमवार शाम एसडीएम डॉ. अमित पाल शर्मा और सीओ राजेश कुमार तिवारी भूरा रोड पर जा रहे थे। नाहिद कॉलोनी के पास सपा का झंडा लगी एक गाड़ी खड़ी थी। सीओ राजेश तिवारी के अनुसार उनकी नजर गाड़ी की नंबर प्लेट पर गई तो नंबर संदिग्ध था। उन्होंने गाड़ी रुकवाकर चेक की, तो उसमें कैराना विधायक नाहिद हसन भी बैठे थे। उन्होंने गाड़ी के कागजात मांगे, लेकिन विधायक कागजात नहीं दिखा गए। 

विधायक ने बताया कि वह खेत पर किसी काम से आए हैं, इसलिए कागजात लाने उचित नहीं समझा। कस्बे में चर्चा है कि इस बात को लेकर एसडीएम, सीओ की विधायक से बहस हुई। सीओ के अनुसार उन्होंने विधायक से शाम को गाड़ी के कागजात अपने कार्यालय में दिखाने को कहा। इसके बाद वह लौट आए थे। रात को सीओ से बात की गई तो उन्होंने बताया कि उन्हें अभी तक गाड़ी के कागजात नहीं दिखाए गए। सीओ से रात को संपर्क करने पर बताया गया कि मंगलवार को कागजात दिखा दिए जाएंगे। सीओ ने बताया कि कागज नहीं दिखाने की बात जीडी में दर्ज की जाएगी। इस संबंध में विधायक नाहिद हसन से बात करने की कोशिश की गई, लेकिन संपर्क नहीं हो सका।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: चालान कटा तो बाइक छोड़कर भागा इंस्पेक्टर, हेलमेट को लेकर लोग बना रहे ऐसे बहाने, नहीं रोक पाएंगे हंसी

विज्ञापन

घर के बाहर जमा हुए समर्थक 
विधायक से गाड़ी के कागजात मांगने की खबर मिलने पर रात को विधायक के निवास के बाहर उनके समर्थक जमा हो गए थे। लोगों का कहना था कि पुलिस प्रशासन विधायक के पीछे पड़ा है। वह खेत पर गए थे वहां भी कागजात मांगे गए। 

यह भी पढ़ें: इन्हें न चालान का डर न ही जान का, देखिए! कैसे कानून के रखवाले खुद ही तोड़ रहे ट्रैफिक नियम

गाड़ी का नंबर संदिग्ध होने की वजह से ही सीओ ने कागजात मांगे थे, पुलिस को ये अधिकार हैं, यह एक सामान्य प्रक्रिया है, लेकिन गाड़ी के कागज नहीं दिखाए गए। मंगलवार सुबह को कागजात दिखाने को कहा गया है। - अजय कुमार एसपी शामली

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें